Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

डॉ. बलजीत कौर ने की एस.सी. सब-प्लान के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

Chandigarh : पंजाब की समाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक मामलों की मंत्री **डॉ. बलजीत कौर** ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अनुसूचित जातियों (SC) और समाज के हाशिए पर बसे वर्गों के कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

बलजीत कौर ने दिए ये निर्देश

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने समाजिक न्याय विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसमें उन्होंने **एस.सी. सब-प्लान** के अंतर्गत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे शीघ्र अति शीघ्र एक रिपोर्ट प्रस्तुत करें कि जारी की गई राशि में से अनुसूचित जाति समुदाय के हित में क्या-क्या कदम उठाए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि एस.सी.एस.पी. बजट का उपयोग केवल अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए ही किया जाए और विभागीय अधिकारी इस बजट के अंतर्गत हो रहे कार्यों की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करें।

कौर का अधिकारियों को चेतावनी

उन्होंने कहा कि समाजिक न्याय विभाग आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गों और वंचित लोगों के हितों की रक्षा के लिए कार्य करता है, इसलिए इन योजनाओं को लागू करने में किसी भी प्रकार की **लापरवाही या उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी** और दोषी अधिकारियों के खिलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

सरकार के योजना का उद्देश्य

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार सामाजिक न्याय और समान अवसरों के सिद्धांतों में पूर्ण विश्वास रखती है। उन्होंने बताया कि सरकार की हर कल्याणकारी योजना का मूल उद्देश्य आम जनता, विशेषकर पिछड़े और हाशिए पर बसे वर्गों के जीवन-स्तर में सुधार लाना है। पंजाब सरकार का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी सहायता से वंचित न रह जाए और हर घर तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुँचे।

कौर ने की कार्यों के प्रगति की समीक्षा

इस अवसर पर डॉ. बलजीत कौर ने **पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप**, **‘आशीर्वाद योजना’**, तथा **डॉ. बी. आर. अम्बेडकर भवनों** के निर्माण और नवीनीकरण के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टलों पर प्राप्त सभी आवेदनों की सत्यापन प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए और समयबद्ध तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया जाए। विभागीय अधिकारियों ने जानकारी दी कि पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप फॉर एस.सी. स्टूडेंट्स स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए डॉ. बी. आर. अम्बेडकर पोर्टल पर अब तक लगभग **2.45 लाख आवेदन** प्राप्त हुए हैं, जिनकी सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया निरंतर जारी है।

जागरूकता शिविर आयोजित करने का आदेश

डॉ. बलजीत कौर ने यह भी निर्देश दिया कि सरकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए हर जिले में **जागरूकता शिविर** आयोजित किए जाएँ, ताकि अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

मीटिंग में उपस्थित अधिकारी

इस मौके पर विभाग के प्रमुख सचिव **श्री वी.के. मीना**, अतिरिक्त सचिव **श्री रविंदर सिंह**, निदेशक **श्रीमती विम्मी भुल्लर**, उपनिदेशक **श्री संजीव कुमार मन्नण**, नोडल अधिकारी **रविंदरपाल सिंह**, **सुखसागर सिंह**, **हरपाल सिंह गिल** तथा अनुसंधान अधिकारी **श्रीमती लिवप्रीत कौर** विशेष रूप से उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें ‘युद्ध नशों विरूद्ध’ के 256वें दिन 59 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में नशीले पदार्थ भी बरामद

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज