भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

बरनाला में वंदे भारत के ठहराव की मांग पर मीत हेयर ने रेल राज्य मंत्री से मुलाकात, कहा – लंबे समय से उठा रहे मुद्दा

Vande Bharat Stop : संगरूर से आम आदमी पार्टी के लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने मंगलवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात की। इस दौरान मीत हेयर ने मांग की कि नई दिल्ली से फिरोजपुर कैंट तक चलने वाली नई वंदे भारत रेलगाड़ी का ठहराव बरनाला में भी किया जाए। उन्होंने कहा कि बरनाला रेलवे स्टेशन पर इस गाड़ी के रुकने से आसपास के सैकड़ों गाँवों और कस्बों को लाभ मिलेगा और वे सीधे राष्ट्रीय राजधानी से जुड़ सकेंगे।

रेल मंत्री ने दिलाया भरोसा

मीत हेयर ने बताया कि रेल मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी मांग पर विचार कर बरनाला रेलवे स्टेशन पर भी गाड़ी का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा। मीत हेयर ने कहा कि वे लंबे समय से ऐसी ट्रेन चलाने की मांग कर रहे थे जिससे बरनाला सीधे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से जुड़ सके और अब जब नई दिल्ली से फिरोजपुर कैंट तक वंदे भारत रेल चलाने का प्रस्ताव आया है, तो बरनाला स्टेशन पर इसका ठहराव तय नहीं किया गया।

रेल मंत्रालय का किया धन्यवाद

मीत हेयर ने कहा कि संसद में वे लगातार यह मांग उठाते रहे हैं और इसके पूरा होने पर वे रेल मंत्रालय का धन्यवाद करते हैं। जब यह गाड़ी बरनाला स्टेशन पर रुकेगी, तो वे बरनाला निवासियों के साथ पहले दिन इस रेल का स्वागत करेंगे और बरनाला में ठहराव सुनिश्चित करने के लिए विशेष रूप से धन्यवाद प्रकट करेंगे।

यह भी पढ़ें : पंजाब के बाढ़ पीड़ितों को राहत: किसानों को 7200 रुपये प्रति एकड़ और मुआवजे में बढ़ोतरी

संबंधित खबरें

ईरान पर अमरीका का ‘इकोनॉमिक अटैक’: क्या मोजतबा खामेनेई की जवाबी कार्रवाई से भड़केगी जंग?

IND vs SL 2nd Test Day 3: दिनुशा का जुझारू अर्धशतक, भारत को फॉलोऑन कराने के लिए चाहिए 2 विकेट, कृष्णा-सुथार चमके

CM योगी का बड़ा ऐलान, अगले 6 महीने में 1 लाख युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी

‘चढ़ावे की चोरी नहीं होने देंगे’, बांके बिहारी मंदिर में दान को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश

बच्चे की हर जिद पूरी करना पड़ सकता है भारी, जानें 5 पैरेंटिंग टिप्स

Recommended Stories