Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

पंजाब में बाढ़ राहत कार्यों में तेजी: करोड़ों खर्च, वैज्ञानिक पशु निपटारा और तालाब सफाई का बड़ा अभियान

Punjab flood Relief Efforts : पंजाब सरकार ने राज्य के बाढ़ प्रभावित गाँवों को **सामान्य स्थिति में लाने** के लिए प्रयास तेज़ कर दिए हैं। पिछले **4 दिनों** में गाँवों की **सफ़ाई और गाद निकालने** पर **10.21 करोड़ रुपये** खर्च किए जा चुके हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री **तरुनप्रीत सिंह सौंद** ने बताया कि मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** के दिशा-निर्देशों के तहत बाढ़ के दौरान **मरे पशुओं का वैज्ञानिक ढंग से निपटारा** किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि विभिन्न गाँवों में **259 पशुओं** के निपटारे पर **17.54 लाख रुपये** खर्च किए जा चुके हैं। सौंद ने कहा कि **मलबे की सफ़ाई** और **पशु शवों का निपटारा 24 सितम्बर** तक कर लिया जाएगा। इसके अलावा **तालाबों की सफ़ाई 22 अक्टूबर** तक हो जाएगी।

साझा संपत्तियों की मरम्मत और फॉगिंग कार्य जारी

**सौंद** ने आगे बताया कि बाढ़ प्रभावित ज़िलों में **साझा संपत्तियों की मरम्मत** पर अब तक प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार **153.33 करोड़ रुपये** खर्च आने का अनुमान लगाया गया है। उन्होंने कहा कि साझा संपत्तियों की ज़रूरी मरम्मत **15 अक्टूबर** तक कर ली जाएगी। इसके अलावा **युद्ध स्तर पर** चल रहे कार्यों के तहत **बीमारियों के फैलाव** का मुक़ाबला करने के लिए **543 फॉगिंग मशीनें** तैनात की जा चुकी हैं और **750 और मशीनों** की तैनाती जल्द कर दी जाएगी।

बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्राम सभाओं से कार्य मंजूरी

उन्होंने बताया कि सभी बाढ़ प्रभावित **2280 गाँवों** में **ग्राम सभाएँ** भी बुलाई जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि **पारदर्शिता और जवाबदेही** सुनिश्चित करने के लिए ये विशेष ग्राम सभा बैठकें की गई हैं। इन बैठकों में **सबसे ज़रूरी कार्यों की पहचान** कर उन्हें मंज़ूरी दी गई। उल्लेखनीय है कि एक बार कार्य पूरा होने के बाद **खर्चों की समीक्षा** और कार्य पूरा होने की पुष्टि के लिए **पुनः ग्राम सभा की बैठक** बुलाई जाएगी।

जिला-वार निगरानी और साप्ताहिक रिपोर्टिंग शुरू

पंचायत मंत्री ने यह भी बताया कि **बीडीपीओ या डीडीपीओ** की अगुवाई में **ज़िला-वार निगरानी उप-कमेटीयाँ 19 सितम्बर** से **फ़ील्ड निरीक्षण** शुरू करेंगी। ये अधिकारी **साप्ताहिक सत्यापन रिपोर्टें** जमा करेंगे, **फंड के उपयोग का दस्तावेज़ीकरण** करेंगे और कार्य होने से पहले व बाद की **तस्वीरों को सुरक्षित** रखेंगे।

यह भी पढ़ें : मंत्री लाल चंद कटारूचक ने की धान खरीद की शुरुआत, बोले- किसानों की फसल की होगी पूरी कीमत

संबंधित खबरें

US-Iran सीजफायर टूटने के बाद होर्मुज स्ट्रेट और तेल बाजार पर संकट बढ़ा, जिसका सीधा

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT जांच के बीच बड़ा खुलासा, सूत्रों के मुताबिक नोटों

Nifty में तेजी के संकेत, 24,200-24,300 पार होते ही दिख सकती है शॉर्ट-कवरिंग; 10 जुलाई

सुष्मिता देव, सुखेंदु शेख रॉय और प्रकाश बारिक हुए बीजेपी में शामिल, सियासी हलचल तेज

भारत-इंग्लैंड चौथे T20 में टीम इंडिया के सामने सीरीज बचाने की चुनौती, ब्रिस्टल में जीत

भिलाई के OYO होटल में प्रेमी-प्रेमिका के विवाद के बाद युवक की मौत का मामला

अमेरिका में भारतीय इंजीनियर पर पत्नी की हत्या का आरोप, डिजिटल सबूतों और चैट रिकॉर्ड

‘धमाल 4’ की रिलीज से पहले ही ‘धमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया

पश्चिम एशिया (Middle East) एक बार फिर बारूद के ढेर पर बैठ गया है, अमेरिका

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने रक्षा, परमाणु ऊर्जा, समुद्री सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक सहयोग को मजबूत करने

“तथ्यों पर बहस कीजिए, पत्रकारों पर बेबुनियाद आरोप लगाना बंद कीजिए” राम मंदिर से जुड़े

दिल्ली-NCR में भारी बारिश से जलभराव और ट्रैफिक जाम ने जनजीवन प्रभावित कर दिया, कई