Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

क्रिकेट पर सियासत का असर! भारत-बांग्लादेश तनाव के बीच मुस्तफिजुर रहमान IPL 2026 से बाहर

bangladesh (1)

बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदे जाने के बाद भारत में लगातार विवाद गहराता चला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 16 दिसंबर 2025 को अबूधाबी में हुई आईपीएल मिनी नीलामी में मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। इसके बाद केकेआर और उसके मालिक बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान को तीखी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। विवाद बढ़ने पर अंततः भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को हस्तक्षेप करना पड़ा और उसने केकेआर को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का निर्देश दिया।

मुस्तफिजुर रहमान इससे पहले भी कई बार आईपीएल खेल चुके हैं और अलग-अलग फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं। लेकिन इस बार उनका चयन विवादों में घिर गया। इसकी मुख्य वजह बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की घटनाएं बताई जा रही हैं, जिन्हें लेकर भारत में गहरी नाराज़गी और चिंता देखी गई। इन्हीं घटनाओं के चलते भारत-बांग्लादेश संबंधों में भी तनाव बढ़ा है।

नीलामी में मुस्तफिजुर का आधार मूल्य दो करोड़ रुपये था, लेकिन केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच हुई होड़ के बाद केकेआर ने उन्हें 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर शाहरुख खान को निशाना बनाया जाने लगा। विवाद तब और तेज हो गया जब बांग्लादेश में एक हिंदू युवक की हत्या की खबर सामने आई, जिसके कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए।

इसके बाद कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर, भाजपा नेता संगीत सोम और स्वामी रामभद्राचार्य जैसे धार्मिक और राजनीतिक चेहरों ने शाहरुख खान की तीखी आलोचना की। कुछ नेताओं ने यहां तक कहा कि मौजूदा हालात में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को आईपीएल में खेलने देना गलत संदेश देता है। संगीत सोम ने शाहरुख खान को गद्दार तक कह दिया और इसे राष्ट्रीय भावनाओं से जोड़ दिया।

हालांकि, इस पूरे मामले में शाहरुख खान के समर्थन में भी कई आवाजें उठीं। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के नेताओं ने कहा कि क्रिकेट को राजनीति से अलग रखा जाना चाहिए और खिलाड़ी का चयन नियमों के तहत हुआ है। इसके बावजूद विवाद थमता नजर नहीं आया।

विवाद को बढ़ता देख BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने केकेआर को मुस्तफिजुर को टीम से रिलीज करने का निर्देश दिया। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जरूरत पड़ने पर केकेआर को किसी अन्य खिलाड़ी को शामिल करने की अनुमति दी जाएगी। इस फैसले के बाद संगीत सोम ने इसे “सनातनियों की जीत” बताया।

अब यह देखना अहम होगा कि यह फैसला केवल मुस्तफिजुर तक सीमित रहता है या भविष्य में बांग्लादेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने को लेकर कोई बड़ा निर्णय लिया जाता है। फिलहाल इतना तय है कि मुस्तफिजुर रहमान आईपीएल 2026 का हिस्सा नहीं होंगे।

संबंधित खबरें

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम

आयरलैंड टी20 सीरीज से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि वैभव सूर्यवंशी को मौका

PMO ने माँगा ट्रस्ट से चंदे और वित्तीय रिकॉर्ड का ब्यौरा, लेकिन ट्रस्ट के तरफ

ऋषभ पंत के ट्रेड के बाद आईपीएल में खिलाड़ियों की कीमत तय करने का तरीका

वेनेजुएला में एक मिनट के भीतर आए दो शक्तिशाली भूकंपों ने भारी तबाही मचा दी।

भारत और आयरलैंड के बीच 26 जून से शुरू होने वाली टी20 सीरीज को लेकर

‘ड्रोन जनरल’ उपेंद्र द्विवेदी : जिस अधिकारी ने भारतीय सेना की युद्ध रणनीति बदल दी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया,

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे गंभीर सवाल, SIT को राम मंदिर