भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

पूर्व BJP विधायक ने मंगल पांडे को बताया ‘क्रिमिनल’, कहा- फांसी देना जायज था

बलिया के पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह मंगल पांडे को क्रिमिनल बताते हुए विवादित बयान दे रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के बलिया में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के एक पूर्व विधायक ने देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मंगल पांडे को लेकर बेहद विवादित बयान दिया है। रसड़ा विधानसभा सीट से पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने मंगल पांडे को अपराधी (क्रिमिनल) बताते हुए कहा कि अंग्रेजों द्वारा उन्हें फांसी पर लटकाना पूरी तरह से जायज था क्योंकि उन्होंने कानून अपने हाथ में लिया था।

पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह ने अपने बयान में न केवल मंगल पांडे की शहादत पर सवाल उठाए, बल्कि उन्होंने अंग्रेजों के न्याय और कानून व्यवस्था की तारीफ भी की। सिंह ने कहा कि मंगल पांडे ने क्राइम किया था, पूजा तो की नहीं थी। उनका तर्क था कि क्राइम किया है तो फांसी पर चढ़ना होगा। उन्होंने दावा किया कि अंग्रेजों का कानून सही था क्योंकि वे समयबद्ध तरीके से फैसला देते थे, इसीलिए मंगल पांडे को भी एक साल के भीतर फांसी दे दी गई थी।

राम इकबाल सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने भारत को फिर से ‘सोने की चिड़िया’ बनाने के लिए भी एक विवादित ‘मंत्र’ दिया। उनका कहना है कि आज हमें भी कानून में बदलाव की जरूरत है क्योंकि अंग्रेज न्याय प्रिय थे और जल्दी फैसला देते थे। उन्होंने सुझाव दिया कि रिश्वतखोरों पर मुकदमा चलाने के बजाय उनका नार्को टेस्ट कराया जाए और एक महीने के अंदर फांसी दे दी जाए।

पूर्व विधायक ने यह तर्क दिया कि यदि हर जिले से रिश्वतखोर अधिकारी, नेता और पुलिस अधीक्षकों (SPs) को फांसी पर लटका दिया जाए, तो भारत जल्द ही दोबारा ‘सोने की चिड़िया’ बन जाएगा। गौरतलब है कि राम इकबाल सिंह राजनीतिक रूप से पहले भी कई बार विवादों में रह चुके हैं।

प्रथम स्वतंत्रता सेनानी मंगल पांडे की शहादत पर सवाल उठाने वाले पूर्व विधायक राम इकबाल सिंह का यह बयान निश्चित तौर पर राजनीतिक गलियारों में एक नया विवाद खड़ा कर सकता है।

संबंधित खबरें

रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत के लिए बड़ा ऐलान, परमाणु ऊर्जा और खाद पर लिया ये फैसला, PM मोदी से मुलाकात की बताई तारीख

BPSC परीक्षा को लेकर सम्राट चौधरी का बड़ा फैसला, नियंत्रक को सस्पेंड करने का दिया आदेश

उर्वशी रौतेला की तिरंगा ड्रेस पर विवाद, यूजर्स ने उठाए सवाल

उज्जैन में सैंडविच शॉप की ओपनिंग में रोबोट ने किया डांस, वीडियो वायरल

SIM कार्ड के बदल गए नियम! आपके नाम पर मिली फर्जी सिम तो क्या होगा एक्शन, ऐसे करें चेक..।

Recommended Stories