Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

50 हजार की सुपारी देकर पति ने कराई पत्नी पर जानलेवा हमला, अवैध संबंध के शक में मारी गोली; 5 गिरफ्तार

गाजियाबाद में अवैध संबंध के शक में पत्नी को गोली मारने की सुपारी देने वाला पति गिरफ्तार, 5 आरोपी जेल भेजे गए।

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में पत्नी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल करने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस की जांच में यह सामने आया कि यह कोई लूटपाट की घटना नहीं, बल्कि पति द्वारा रची गई साजिश थी। अवैध संबंधों के शक के चलते एक मोबाइल रिचार्ज दुकान चलाने वाले पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या करवाने के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी।

यह घटना 25 जनवरी की रात की है, जब संजू नाम की महिला अपने पति हरिशंकर के साथ सब्जी लेकर बाइक से घर लौट रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने संजू की पीठ में गोली मार दी और फरार हो गए। गोली लगने से संजू गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुखबिरों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने बाइक के नंबर के आधार पर एक आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि हरिशंकर ने इस हमले के लिए 50,000 रुपये की सुपारी दी थी।

पुलिस ने इस मामले में महिला के पति हरिशंकर और उसके चार अन्य साथियों को गिरफ्तार किया है। हरिशंकर ने पुलिस को बताया कि उसे शक था कि उसकी पत्नी संजू का पड़ोसी युवक से अवैध संबंध था। इसी शक के चलते उसने साथियों की मदद से पत्नी की हत्या की योजना बनाई थी। दिलचस्प बात यह है कि हरिशंकर ने शुरुआत में उसी पड़ोसी युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी जिस पर उसे अपनी पत्नी से संबंध होने का शक था।

डीसीपी देहात सुरेंद्रनाथ तिवारी ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि, “पूछताछ में सभी पांचों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।”

सभी गिरफ्तार आरोपियों का मेडिकल कराने के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया है, जबकि घायल संजू का इलाज अभी भी दिल्ली के अस्पताल में जारी है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

UP News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य कर विभाग को निर्देश दिए

Welcome To The Jungle : ‘वेलकम टू द जंगल’ मूवी को लेकर दर्शकों के बीच

Punjab News : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज पंजाब के इतिहास में

Haryana News : कैथल जिले के चीका क्षेत्र में एक युवक पर कुछ लोगों द्वारा

NEET Paper Leak : सुप्रीम कोर्ट ने आज नीट 2026 पेपर लीक मामले की सुनवाई

Jaisalmer Natural Gas : जैसलमेर जिले के डांडेवाला क्षेत्र में प्राकृतिक गैस का नया भंडार

Rajasthan News : सीकर में NEET परीक्षा रद्द होने के बाद अवसाद में छात्र प्रदीप

China Coal Mine Accident : चीन के शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में हुए

LPG price today : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आज एक बार फिर बढ़ोतरी

Up News : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने श्रमिक कल्याण, कौशल

Delhi Heatwave : मई की शुरुआत जहां दिल्लीवासियों के लिए राहत भरी रही थी, वहीं

Petrol-Diesel Price Hike : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज