Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बड़ा विवाद, टीजर आते ही बवाल क्यों?

मनोज बाजपेयी की नई फिल्म 'घूसखोर पंडित'

बॉलीवुड के सबसे दमदार अभिनेताओं में से एक मनोज बाजपेयी जल्द ही अपनी आगामी फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ में एक नए अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में एक प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म ने अपने 2026 प्रोजेक्ट्स की घोषणा करते हुए इस फिल्म का टीजर जारी किया। टीजर रिलीज होते ही फिल्म अपने शीर्षक और मुख्य किरदार के नाम को लेकर विवादों में घिर गई है।

मनोज बाजपेयी ‘घूसखोर पंडित’ में सीनियर इंस्पेक्टर अजय दीक्षित का किरदार निभा रहे हैं। यह किरदार दिल्ली में ‘पंडित’ नाम से मशहूर है। टीजर के मुताबिक, अजय दीक्षित एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर हैं, जो 20 साल पहले सीनियर इंस्पेक्टर के तौर पर पुलिस फोर्स में शामिल हुए थे। अपने खराब रिकॉर्ड के कारण उन्हें अभी तक प्रमोशन नहीं मिल पाया है और वे उसी रैंक पर बने हुए हैं।

टीजर सामने आने के बाद फिल्म के विवादित नाम (घूसखोर पंडित) और भ्रष्ट अधिकारी के उपनाम ‘पंडित’ को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है। फिल्म का कंटेंट अभी तक पूरी तरह से सामने नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से एक विशेष उपनाम को भ्रष्टाचार से जोड़ा गया है, उसे लेकर दर्शकों के एक वर्ग ने गहरी आपत्ति जताई है।

यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक है। मेकर्स ने फिलहाल इस बढ़ते विवाद पर कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं दी है, लेकिन यह निश्चित है कि फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोर चुका है।

मनोज बाजपेयी के शानदार अभिनय के बावजूद, अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या यह विवाद फिल्म की रिलीज से पहले शांत होता है या फिर यह विवादित नाम फिल्म के लिए और अधिक प्रचार का कारण बनता है।