Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

SS राजामौली की ‘वाराणसी’ का रामायण कनेक्शन! 25 मिनट के सीन के लिए लगे 60 दिन, बजट 1200 करोड़

एसएस राजामौली अपनी सबसे बड़ी फिल्म 'वाराणसी'

बाहुबली और RRR जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में देने वाले निर्देशक एसएस राजामौली अब अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म ‘वाराणसी’ को लेकर चर्चा में हैं। महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा और पृथ्वीराज सुकुमारन स्टारर इस फिल्म की रिलीज भले ही 2027 में हो, लेकिन राजामौली ने हाल ही में फिल्म से जुड़े कुछ बेहद दिलचस्प और बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने पुष्टि की है कि उनकी यह फिल्म पौराणिक महाकाव्य रामायण से प्रेरित है, जिसकी वजह से दर्शकों की उत्सुकता सातवें आसमान पर पहुंच गई है।

दिग्गज फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने पॉलीगॉन को दिए एक हालिया इंटरव्यू में ‘वाराणसी’ के रामायण कनेक्शन की पुष्टि की है। राजामौली ने बताया, ‘मेरी सभी फिल्में भगवान राम के महाकाव्यों से प्रेरित रही हैं। इस फिल्म में मुझे रामायण की एक वास्तविक घटना को लेकर उसे एक अलग रूप में प्रस्तुत करने का अवसर मिला है।’

यह फिल्म केवल प्रेरणा तक सीमित नहीं है, बल्कि राजामौली ने एक चुनौतीपूर्ण सीक्वेंस के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि ‘वाराणसी’ में एक 25 मिनट लंबा सीक्वेंस है, जो सीधे पौराणिक महाकाव्य रामायण से प्रेरित है। निर्देशक के अनुसार, इस एक सीन को फिल्माने में टीम को पूरे 60 दिन का समय लगा है। फिल्म का बजट लगभग 1200 करोड़ रुपये होने का अनुमान है, जिससे यह भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक बन सकती है। पिछले साल नवंबर में, हैदराबाद में फिल्म का आधिकारिक टाइटल अनाउंस किया गया था। टीजर में प्राचीन शहर वाराणसी की भव्यता, पृथ्वी की ओर तेजी से आते क्षुद्रग्रह (Asteroid) और अंत में महेश बाबू को रुद्र के रूप में बैल पर सवार होकर त्रिशूल चलाते हुए दिखाया गया है।

प्रियंका चोपड़ा लंबे समय बाद इस ग्रैंड फिल्म के साथ भारतीय सिनेमा में वापसी कर रही हैं। उन्होंने हाल ही में शूटिंग के अपडेट साझा करते हुए बताया कि उन्होंने हैदराबाद में इस महीने का अपना आखिरी वर्किंग डे पूरा कर लिया है। प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर जानकारी दी कि वह फिलहाल अपनी अंग्रेजी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रमोशन के लिए लॉस एंजिल्स जा रही हैं। प्रमोशन के बाद वह जल्द ही ‘वाराणसी’ के सेट पर लौट आएंगी, जहां वह महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ मुख्य भूमिका में दिखेंगी।

एसएस राजामौली के विजन, 1200 करोड़ का बजट और रामायण की प्रेरणा का संगम ‘वाराणसी’ को एक असाधारण सिनेमाई अनुभव बनाने का वादा करता है। यह भव्य फिल्म 7 अप्रैल, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।