Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

वरिष्ठ पत्रकार देव मिश्रा के निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर, ‘भारत अपडेट’ परिवार ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

देव मिश्रा जी एक निर्भीक, निष्पक्ष और प्रतिबद्ध पत्रकार
देव मिश्रा जी एक निर्भीक, निष्पक्ष और प्रतिबद्ध पत्रकार

पत्रकारिता जगत से दुखद खबर है। ‘भारत अपडेट’ से जुड़े वरिष्ठ पत्रकार देव मिश्रा का हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन से मीडिया जगत में शोक है। देव मिश्रा अपनी निर्भीक और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए जाने जाते थे। उनके जाने से पत्रकारिता को बड़ी क्षति हुई है।

भारत अपडेट परिवार ने दुख के साथ इस खबर की पुष्टि की है। देव मिश्रा एक निर्भीक, निष्पक्ष और समर्पित पत्रकार थे। उनका सरल स्वभाव और काम के प्रति लगन सभी के लिए प्रेरणा थी। उनकी अचानक विदाई को भारत अपडेट ने बड़ी क्षति बताया है और इस मुश्किल समय में उनके परिवार के साथ खड़े रहने की बात कही है।

भारत अपडेट के एमडी और एडिटर इन चीफ विवेक पाठक ने देव मिश्रा के निधन को व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तर पर बड़ी क्षति बताया। उन्होंने कहा कि देव मिश्रा ने हमेशा सच्चाई और निष्पक्षता को अपनी पत्रकारिता का आधार बनाया और भारत अपडेट परिवार उनके योगदान को कभी नहीं भूलेगा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

वहीं, भारत अपडेट के चेयरमैन कैप्टन सूरज ने कहा कि देव मिश्रा केवल वरिष्ठ पत्रकार ही नहीं, बल्कि भारत अपडेट की मजबूत नींव का हिस्सा थे। उनका समर्पण और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरित करता रहेगा। इस कठिन समय में पूरा परिवार उनके परिजनों के साथ है।

भारत अपडेट परिवार समेत पूरा पत्रकारिता जगत देव मिश्रा जी के निधन से स्तब्ध है। हम सभी दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवार को इस असहनीय पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हैं। ॐ शांति।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories