Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना हमेशा के लिए एक हुए: वायरल हुईं शादी की तस्वीरें और इमोशनल पोस्ट

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब एक-दूसरे के हो चुके

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के चहेते सितारे विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अब हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। बीते दिनों दोनों ने अपनी शादी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें साझा कीं, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इन तस्वीरों को 12 घंटे से भी कम समय में 2 करोड़ 67 लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया, जिसने फैंस को खुशी से झूमने पर मजबूर कर दिया है।

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ने अपने जीवनसाथी विजय देवरकोंडा के लिए एक बेहद भावुक नोट लिखा है। उन्होंने कहा, ‘विज्जू, तुम्हारे लिए मेरी फीलिंग्स बताने के लिए मेरे पास हमेशा शब्द नहीं होते! मैंने हमेशा तुमसे यही कहा है! लेकिन तुम्हें पता है कि अचानक मेरी सारी उपलब्धियां, संघर्ष, खुशी, दुख और जिंदगी में सब कुछ होने की वजह अब समझ आने लगी है- ऐसा इसलिए है क्योंकि तुम मेरे साथ हो और यह सब होते हुए देख रहे हो।’ ये शब्द उस शख्स के लिए लिखे गए हैं, जो उनके को-एक्टर से दोस्त, बॉयफ्रेंड और अब पति बन गए हैं।

इन वायरल तस्वीरों में कपल की पारंपरिक शादी की झलक साफ दिखती है। विजय देवरकोंडा एक फिल्मी अंदाज में धोती पहने घोड़े पर सवार होकर मंडप तक पहुंचे, जहां रश्मिका उनका इंतजार कर रही थीं। रश्मिका को हाथ में नारियल लिए अपने ‘विज्जू’ की अर्धांगिनी बनने का बेसब्री से इंतजार था। जैसे ही शादी की रस्में शुरू हुईं, बरसों से इस पल का इंतजार कर रहीं रश्मिका की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े, जो इन तस्वीरों में कैद हो गए।

विजय और रश्मिका की ये प्रेम कहानी, जो अब शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है, उनके फैंस के लिए किसी सपने से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनके लिए बधाइयों का तांता लगा हुआ है और फैंस इस खूबसूरत जोड़े को एक साथ देखकर बेहद खुश हैं।

संबंधित खबरें

भारत अपडेट ने देशभर के दर्शकों तक अपनी पहुंच का दायरा और बढ़ा दिया है।तेज,

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस आयशा टाकिया आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं। ‘टार्जन: द

पश्चिम बंगाल की राजनीति में विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला

आईपीएल 2026 में एक बेहद रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपने 44वें जन्मदिन पर फैंस के लिए खास तोहफा

अक्षय तृतीया हिन्दू धर्म का एक अत्यंत शुभ पर्व है, जो इस वर्ष 19 अप्रैल

अमेरिका और इजराइल ने मिलकर मंगलवार को ईरान के खर्ग द्वीप पर हमला किया है।

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले के कारण कानूनी मुश्किलों का सामना कर रहे

यूपी की सियासत इन दिनों फिल्मी रंग धुरंधर-2 में नजर आ रही है। हाल ही