Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

प्रयागराज में ज्वेलरी कारोबारी से लूट का मुख्य आरोपी फरार, पुलिस की दबिश जारी

प्रयागराज के मांडा इलाके में आभूषण कारोबारी से हुई लूट की घटना के मुख्य आरोपी छैला बाबू सरोज अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और दावा कर रही है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस की कई टीमें गंगापार के अलग-अलग इलाकों में दबिश दे रही हैं।

दरअसल, करीब नौ दिन पहले यमुनापार क्षेत्र के चकडीहा पंचायत भवन के पास एक आभूषण कारोबारी से लूट की वारदात हुई थी। नई बाजार भारतगंज निवासी प्रदीप सोनी अपनी दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ते में उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने तमंचे के बट से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और उनके पास मौजूद बैग लूटकर फरार हो गए।

घटना के बाद पीड़ित के भाई रंजीत कुमार सोनी ने मांडा थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत में बताया गया कि बदमाश बैग में रखा करीब 200 ग्राम सोना, पांच किलो चांदी, एक लाख रुपये नकद और लाइसेंसी रिवाल्वर लूटकर ले गए। वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच के लिए कई टीमों का गठन किया। इसी क्रम में सोमवार देर रात पुलिस ने अंकित गौतम नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वह नवाबगंज क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से लूटी गई लाइसेंसी रिवाल्वर भी बरामद कर ली है।

पूछताछ के दौरान अंकित ने बताया कि उसने अपने साथियों अंशू दुबे और छैला बाबू सरोज के साथ मिलकर वारदात की योजना बनाई थी। तीनों ने पहले बाजार में रेकी की और फिर मौके का फायदा उठाकर लूट को अंजाम दिया। हालांकि पुलिस के अनुसार सोने-चांदी के जेवरात और नकदी अभी बरामद नहीं हो सके हैं।

अंकित ने यह भी बताया कि उसका साथी अंशू दुबे घटना के अगले ही दिन एक अन्य मामले में अदालत में आत्मसमर्पण कर चुका है। फिलहाल मुख्य आरोपी छैला बाबू सरोज फरार चल रहा है और पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

इस मामले में डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो उस पर इनाम घोषित करने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकती है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories