कर्ज और पारिवारिक विवाद से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। आर्थिक तंगी और पारिवारिक विवाद से परेशान होकर एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी, जिससे पूरे परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक चक सैय्यद अलीपुर गांव निवासी परशु लाल (45) पुत्र जवाहर लाल अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके परिवार में एक बेटा और चार बेटियां हैं। इनमें से एक बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटियों की शादी की जिम्मेदारी अभी भी उन्हीं के कंधों पर थी। बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर थी और कर्ज को लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था।

बताया गया कि पारिवारिक विवाद के चलते उनकी पत्नी कुछ समय पहले अपने मायके अरई गांव, थाना चरवा चली गई थी। पत्नी के मायके जाने के बाद परशु लाल काफी मानसिक तनाव में रहने लगे थे। इसी तनाव के चलते उन्होंने घर की छत पर लगे चुल्ले में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही करारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है।

मृतक का छोटा भाई दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करता है और परिवार की मदद करता था। घटना की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। बच्चों और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories