Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

24 घंटे में गुमशुदा बच्ची को ओबरा पुलिस ने किया बरामद, माता-पिता को सकुशल सौंपा

सोनभद्र जिले के ओबरा थाना क्षेत्र में गुम हुई एक छोटी बच्ची को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खोजकर उसके माता-पिता को सौंप दिया। बच्ची के मिलने के बाद परिवार में खुशी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार बगमनवा क्षेत्र में अपने परिवार के साथ मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले राजेश कुमार विश्वकर्मा ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी करीब 4 से 5 वर्ष की बेटी अचानक लापता हो गई है। सूचना मिलते ही ओबरा पुलिस सक्रिय हो गई और बच्ची की तलाश के लिए दो टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीमों ने आसपास के इलाके में व्यापक खोजबीन करते हुए 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की। साथ ही 20 से 25सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली गई। लगातार प्रयास के बाद करीब 24 घंटे के भीतर पुलिस ने बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया।

बताया जा रहा है कि बच्ची को एक चरवाहा लाल बहादुर गोंड, जो बाड़ी डाला क्षेत्र का रहने वाला है, अपने घर पर सुरक्षित रखे हुए था। पुलिस ने बच्ची को वहां से बरामद कर लिया और उसके माता-पिता को सकुशल सौंप दिया।

बच्ची के सुरक्षित मिलने के बाद माता-पिता के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए अमित कुमार (क्षेत्राधिकारी ओबरा) और थाना प्रभारी ओबरा सहित पूरी ओबरा पुलिस टीम को धन्यवाद दिया।

संबंधित खबरें

MI ने IPL 2026 में अपनी टीम में कुछ बदलाव किया है। टीम ने केशव

भारत में खेल संस्कृति को लेकर एक बड़ा सवाल उठ खड़ा हुआ है। डबल स्वर्ण

CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म CBSE यानी केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा

मशहूर अभिनेता अन्नू कपूर ने दिवंगत अभिनेता ओम पुरी के बारे में एक बड़ा खुलासा

सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को पश्चिम बंगाल से जुड़े I-PAC मामले की सुनवाई हुई। यह

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण जो की 24/04/2026 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग

Bollywood की ‘धक-धक गर्ल’ माधुरी दीक्षित हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पति डॉ.

भारत अपडेट ने देशभर के दर्शकों तक अपनी पहुंच का दायरा और बढ़ा दिया है।तेज,