Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, जिला पंचायत सदस्य ने डीएम से जांच की मांग की

गाजीपुर में सड़क निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। जिला पंचायत सदस्य रंजीत यादव ने अपने क्षेत्र में हाल ही में बनी सड़क के निर्माण में मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से इसकी जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा बनाए गए चौकिया से हरिहरपुर कनरी तक जाने वाली सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाया है। रंजीत यादव का कहना है कि करीब 15 लाख रुपये की लागत से 500 मीटर लंबी आरसीसी सड़क बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के कुछ ही दिनों बाद सड़क कई जगहों से टूटने लगी।

इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र सौंपकर सड़क निर्माण की जांच कराने की मांग की। साथ ही समाजवादी पार्टी के शिक्षक एमएलसी आशुतोष सिन्हा का भी एक पत्र जिलाधिकारी को सौंपा गया है, जिसमें मामले की जांच कराने की बात कही गई है।

वहीं इस आरोप को लेकर सड़क निर्माण से जुड़े ठेकेदार और अन्य लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण में किसी प्रकार की मानक गुणवत्ता की कमी नहीं है और इस मुद्दे को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। उनका कहना है कि निर्माण के समय विभागीय अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे और उनकी निगरानी में ही काम कराया गया था।

सड़क टूटने के मामले पर उनका कहना है कि जहां सड़क में दरार आई थी, वहां एक पुलिया स्थित है। निर्माण के बाद उस स्थान से ओवरलोड वाहन गुजरने के कारण सड़क में क्रैक आ गया था, जिसे विभागीय अधिकारियों के निर्देश पर तुरंत दुरुस्त कर दिया गया।

संबंधित खबरें

दुनियाभर के कई देशों में Facebook और Instagram यूजर्स को शुक्रवार शाम से दिक्कतों का

आगरा। ताजनगरी आगरा में भारत अपडेट द्वारा आयोजित “कुशल नेतृत्व, बढ़ता उत्तर प्रदेश” कॉन्क्लेव प्रदेश

Weather Alert : दिल्ली-एनसीआर में पिछले एक सप्ताह से भीषण गर्मी और लू का असर

Aaj Ka Rashifal : 29 मई को मन के कारक चंद्रमा का गोचर शुक्र ग्रह

NEET UG Re-Exam : नीट पेपर लीक और अनियमितताओं के आरोपों के बाद रद्द की

Gujarat News : हमारे देश में आज भी लोग ‘डायन’ और तांत्रिकों में अंधविश्वास करते

Blue Origin : एलन मस्क की स्पेसएक्स के साथ अंतरिक्ष दौड़ में शामिल जेफ बेजोस

West Bengal News : पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हालिया विधानसभा चुनाव

Hamirpur Bridge Collapse : हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में शुक्रवार तड़के एक बड़ा हादसा हो

Punjab News : जागरूकता और आपसी सहयोग के माध्यम से पर्यावरण संबंधी नियमों के पालन

Punjab News : महाराजा रणजीत सिंह आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट के दो कैडेटों अर्पित पराशर