Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

कौशांबी में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह हादसा कोखराज थाना क्षेत्र के ककोढा गांव के पास ओवरब्रिज पर हुआ। बताया जा रहा है कि गनपा गांव के रहने वाले 30 वर्षीय लक्ष्मण अपने 15 वर्षीय चचेरे भाई सनी के साथ बाइक से बजहा गांव अपनी ससुराल जा रहे थे।

जैसे ही उनकी बाइक ओवरब्रिज पर पहुंची, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवक सड़क पर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

लेकिन अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस इस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।