Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

इनकम टैक्स रेड के बाद भी बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के गांव खनवर में उमड़ी भीड़, लोगों से मिलकर सुन रहे समस्याएं

उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई है, जहां इनकम टैक्स की रेड के बाद भी रसड़ा विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के पैतृक गांव खनवर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से लोग उनसे मिलने और उनका हाल-चाल जानने पहुंच रहे हैं।

विधायक उमाशंकर सिंह अपने गांव में लगातार लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह आज जो भी हैं, गरीबों और आम जनता के आशीर्वाद से हैं।

इनकम टैक्स की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि यह एक स्वतंत्र एजेंसी की जांच है और वह जांच में पूरा सहयोग कर रहे हैं। उन्होंने मीडिया से अपील करते हुए कहा कि इस मामले का निष्पक्ष आकलन किया जाना चाहिए।

विधायक के मुताबिक यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष के कारण भी हो सकती है, लेकिन उनका काम जनता की सेवा करना है और वह इसे लगातार करते रहेंगे।

बसपा विधायक ने यह भी दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी अपने दम पर सरकार बनाएगी। बताया जा रहा है कि 3 तारीख से ही विधायक उमाशंकर सिंह अपने पैतृक गांव खनवर में रहकर अपने समर्थकों और क्षेत्र की जनता से लगातार मुलाकात कर रहे हैं।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories