वाराणसी में पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती का आरोप, बिरयानी विक्रेता समेत कई लोगों पर मारपीट का केस दर्ज

वाराणसी के नदेसर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक बिरयानी विक्रेता पर अपनी पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती करने और बाद में उसके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता एक ट्रैवल्स एजेंसी में काम करती है। उसने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी पहचान ‘शान सिंह’ नाम के एक व्यक्ति से हुई थी, जिससे वह अक्सर बिरयानी मंगवाती थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां भी बढ़ गईं।

पीड़िता का आरोप है कि कुछ समय बाद उसे पता चला कि ‘शान सिंह’ का असली नाम सऊद है और वह अपनी असली पहचान छिपाकर उससे संपर्क में था। युवती का कहना है कि सऊद ने हिंदू नाम रखकर कई अन्य महिलाओं से भी दोस्ती कर रखी थी। जब उसे इस बात की जानकारी हुई तो उसने उससे दूरी बना ली।

युवती के अनुसार दूरी बनाने के बाद सऊद ने उसके खिलाफ दुष्प्रचार करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर एक दिन युवती अपने परिचित कुणाल के साथ सऊद की दुकान पर पहुंची, लेकिन वह वहां नहीं मिला। इसके बाद युवती ने उसे फोन कर ऐसी हरकतें बंद करने की चेतावनी दी।

आरोप है कि उसी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच सऊद अपने 5-6 साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया और वहां युवती तथा उसके दोस्त कुणाल के साथ मारपीट की। इस घटना में दोनों को चोटें आईं।

मामले की सूचना मिलने के बाद कैंट थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें

अखिलेश की PDA यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुसलमानों से यात्रा से दूर रहने की अपील

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

Recommended Stories