मीरजापुर मंडलीय अस्पताल की मर्चरी में लापरवाही का आरोप, शव को चूहों ने कुतरा; परिजनों का हंगामा

मीरजापुर के मंडलीय अस्पताल में मर्चरी हाउस की अव्यवस्थाओं को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल की मर्चरी में रखे एक शव को चूहों ने कुतर दिया, जिससे आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर मोहल्ले का है। जानकारी के अनुसार स्थानीय निवासी 26 वर्षीय अभिषेक माली ने बीते दिन आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मंडलीय अस्पताल की मर्चरी में रखवा दिया था।

परिजनों का आरोप है कि मौसम गर्म होने के कारण उन्होंने अस्पताल प्रशासन से शव को फ्रीजर में रखने की मांग की थी, ताकि शव खराब न हो। लेकिन अस्पताल प्रशासन ने फ्रीजर खराब होने की बात कहकर असमर्थता जता दी। इसके बाद शव को सुरक्षित रखने के लिए परिजनों से बर्फ की व्यवस्था के नाम पर करीब 2000 रुपये भी लिए गए।

बताया गया कि शुक्रवार सुबह जब परिजन पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी हाउस पहुंचे और शव को बाहर निकाला गया, तो मृतक के शरीर पर कई जगह चूहों द्वारा कुतरे जाने के निशान दिखाई दिए। यह दृश्य देखकर परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा करने लगे।

परिजनों का कहना है कि मंडलीय अस्पताल में न केवल मरीजों की व्यवस्था बदहाल है, बल्कि मर्चरी हाउस में भी शवों की सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के कारण मृतक के शव के साथ इस तरह की अमानवीय स्थिति पैदा हुई है।

घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित खबरें

अखिलेश की PDA यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुसलमानों से यात्रा से दूर रहने की अपील

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

Recommended Stories