आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर पर कार्रवाई, मरीज को निजी क्लिनिक भेजने का वीडियो वायरल

राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल चक्रपानपुर में तैनात मेडिसिन विभाग के चिकित्सक डॉ. पवन विश्वकर्मा से जुड़ा एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक मरीज को मेडिकल कॉलेज में इलाज कराने के बजाय डॉक्टर के निजी क्लिनिक भेज दिया गया।

बताया जा रहा है कि यह मामला 6 मार्च का है। उस दिन एक मरीज इलाज के लिए ओपीडी में डॉ. पवन विश्वकर्मा के पास पहुंचा था। कुछ देर बाद मरीज मेडिकल कॉलेज से निकलकर उनके निजी क्लिनिक पहुंच गया, जहां उससे फीस लेकर डॉक्टर से मिलने भेजे जाने का आरोप है।

आरोप के मुताबिक आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनात कर्मचारी नंदलाल विश्वकर्मा ने मरीज से 400 रुपये फीस लेकर उसे डॉक्टर के पास भेजा। इसी दौरान किसी ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर वायरल कर दिया।

वीडियो सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. बीके राव ने डॉक्टर और संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।

प्रधानाचार्य ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में कर्मचारियों की तैनाती आउटसोर्सिंग कंपनी क्विकमैन सिक्योरिटी सर्विसेज के माध्यम से की गई है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर और कंपनी दोनों को एक सप्ताह के भीतर जवाब देने को कहा गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मामले के सामने आने के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं सुपर फैसिलिटी अस्पताल परिसर में चर्चा का माहौल बना हुआ है। वायरल वीडियो को लेकर कर्मचारियों और स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

संबंधित खबरें

अखिलेश की PDA यात्रा पर मौलाना शहाबुद्दीन का हमला, मुसलमानों से यात्रा से दूर रहने की अपील

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

Recommended Stories