संतकबीरनगर में दामाद का खौफनाक कारनामा: बेटी को विदा न करने पर ससुराल में लगाई आग, 5 बकरियां जलीं

जिले के खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र में दामाद की हैरान कर देने वाली करतूत सामने आई है। बेटी को विदा न करने से नाराज दामाद ने ससुराल पहुंचकर हंगामा किया और टीन शेड वाले घर में आग लगा दी। आग लगने से पांच बकरियां झुलसकर मर गईं, जबकि बाइक, नकदी और अन्य सामान जलकर राख हो गया।

घटना खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरईपार गांव की है। पीड़ित सुभाष बेलदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका 36 वर्षीय दामाद प्रेमचंद्र, जो बैरमपुर गांव का रहने वाला है, सोमवार रात करीब 10 बजे दो साथियों के साथ उनके घर पहुंचा।

परिजनों के अनुसार उनकी बेटी अनीता को उसका पति अक्सर मारपीट करता था। इसी वजह से वह करीब दो महीने से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार रात प्रेमचंद्र उसे जबरन साथ ले जाने की जिद करने लगा, लेकिन परिजनों ने बेटी को विदा करने से इनकार कर दिया।

इस बात से नाराज होकर आरोपी ने घर में विवाद शुरू कर दिया और असलहा लहराते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने टीन शेड वाले घर में आग लगा दी। आग लगते ही परिवार के लोग घर से बाहर भागे और शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक खुंटे में बंधी पांच बकरियां झुलसकर मर चुकी थीं। इसके अलावा घर में खड़ी बाइक, नकदी, जेवर और अन्य सामान भी जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद आरोपित अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया।

इस घटना से पीड़ित परिवार दहशत में है और उन्हें जान-माल का खतरा सता रहा है। पीड़ित ने पुलिस से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

वहीं कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में तहरीर मिल गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

Recommended Stories

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई