बलरामपुर में सीएम योगी ने मां पाटेश्वरी की पूजा की, गोशाला में गोसेवा; छात्रों से भी की मुलाकात


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बलरामपुर दौरे के दौरान गुरुवार सुबह देवी पाटन मंदिर में मां पाटेश्वरी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री यहां मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय और स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।

बुधवार शाम मंदिर पहुंचने के बाद सीएम ने वहीं रात्रि विश्राम किया। गुरुवार सुबह उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में जाकर देवी के चरण पखारे और पूजा-अर्चना की। इसके बाद शक्तिपीठ के पीठाधीश्वर Mahant Mithilesh Nath Yogi के साथ मंदिर परिसर का भ्रमण किया।

मुख्यमंत्री मंदिर परिसर स्थित गोशाला में भी पहुंचे, जहां उन्होंने गायों को गुड़, दाना और चारा खिलाकर गोसेवा की। इस दौरान उन्होंने गोशाला में गायों की देखभाल और व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली।

सीएम ने मंदिर से संचालित थारू जनजाति छात्रावास में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से मुलाकात की और उनकी पढ़ाई व सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही छात्रावास में बच्चों की संख्या बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महंत मिथिलेश नाथ योगी से चैत्र नवरात्र में लगने वाले राजकीय मेले की तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम के बाद वह भवानीपुर हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना हो गए।

मुख्यमंत्री बुधवार शाम करीब छह बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचे थे। यहां उन्होंने जिलाध्यक्ष रवि मिश्र, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी और नगर पालिका चेयरमैन डॉ. धीरेंद्र प्रताप सिंह धीर समेत कई जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन का फीडबैक लिया।

करीब 16 घंटे तक चले मुख्यमंत्री के प्रवास के दौरान पूरा तुलसीपुर क्षेत्र छावनी में तब्दील नजर आया। भवानीपुर हेलीपैड से देवीपाटन मंदिर तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा, हालांकि मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का आवागमन सामान्य रूप से जारी रहा।

संबंधित खबरें

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

Recommended Stories

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई