सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: CEIR पोर्टल से 151 खोए मोबाइल बरामद, करीब 30 लाख के फोन मालिकों को लौटाए

सोनभद्र में पुलिस ने खोए और गुम हुए मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत फरवरी 2026 से अब तक कुल 151 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार साइबर अपराध की रोकथाम और आम नागरिकों को त्वरित तकनीकी सहायता देने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जिले के सभी थानों की संयुक्त टीमों ने मिलकर काम किया।

कार्रवाई के दौरान Central Equipment Identity Register (CEIR) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और लगातार मॉनिटरिंग कर मोबाइल फोन ट्रेस किए गए। इसके बाद पुलिस ने सभी 151 मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद कर लिए।

बरामद किए गए मोबाइल फोन को विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिया गया। अपने खोए हुए मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताई और पुलिस की तत्परता, पारदर्शिता तथा जनहितकारी कार्यशैली की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे, ताकि साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के साथ-साथ लोगों को त्वरित राहत मिल सके।

संबंधित खबरें

रायबरेली से अखिलेश यादव की PDA यात्रा शुरू, बस पर सवार होकर निकले सपा प्रमुख

मुंबई इंडियंस को मिला नया हेड कोच, WPL 2027 से पहले इस कोच की एंट्री

NEET PG 2026 Result: रिजल्ट जारी, जानें कटऑफ, स्कोरकार्ड और चेक करने का तरीका

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

Recommended Stories