Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

वाराणसी: ‘उड़ान’ थीम पर मनाया गया प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती का वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने जीता दिल


Varanasi के Cholapur विकासखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय चंद्रावती में “उड़ान” थीम पर वार्षिकोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और शिक्षा के साथ-साथ बालिका सशक्तिकरण का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मीना चौबे और विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार शुक्ला ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों की गणेश वंदना से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने ‘होली खेले मसाने में’, महारास, आदि योगी और ‘आलू की बारात’ जैसी आकर्षक प्रस्तुतियां दीं, जिन्हें देखकर अभिभावक और अतिथि मंत्रमुग्ध हो गए। बच्चों की शानदार प्रस्तुति पर लोगों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार शुक्ला ने कहा कि बेसिक शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लगातार नवाचार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियां बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। उन्होंने विद्यालय के इको क्लब द्वारा चलाए जा रहे प्लास्टिक मुक्त अभियान की भी सराहना की और लोगों को कपड़े के थैले के उपयोग के लिए प्रेरित किया।

मुख्य अतिथि मीना चौबे ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों को शिक्षित बनाना समाज के विकास के लिए बेहद आवश्यक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनकी प्रतिभा को मंच देने का काम करते हैं

संबंधित खबरें