वाराणसी में यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा शुरू, 46 केंद्रों पर 77 हजार अभ्यर्थी दे रहे परीक्षा

वाराणसी में उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई है। जिले में इसके लिए 46 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां करीब 77 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा 14 और 15 मार्च को दो-दो पालियों में आयोजित की जा रही है।

परीक्षा को निष्पक्ष और सुरक्षित बनाने के लिए प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है और कुल 1356 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्रों में प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की सघन जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की अनुचित गतिविधि को रोका जा सके।

इस संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त ईशान सोनी ने बताया कि परीक्षा को पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हर केंद्र पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। इसके लिए पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए हैं।

अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था भी मजबूत की गई है। शहर में 168 बसों का संचालन किया जा रहा है, जिससे दूर-दराज से आने वाले परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी हो सके।

परीक्षा में 200 अंकों के कुल 160 प्रश्न पूछे जा रहे हैं। प्रशासन ने अभ्यर्थियों से समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने और निर्धारित नियमों का पालन करने की अपील की है। साथ ही परीक्षा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के लिए पुलिस और ट्रैफिक विभाग भी अलर्ट पर है और केंद्रों के आसपास जाम से बचाव के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

संबंधित खबरें

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

Recommended Stories