Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

आईआईटी-बीएचयू में Unitree G1 ह्यूमनॉइड रोबोट के डांस स्टेप्स ने मचाई धूम

Indian Institute of Technology (BHU) Varanasi में आयोजित वार्षिक टेक्नो-मैनेजमेंट महोत्सव Technex 2026 का 87वां संस्करण शुक्रवार को Swatantrata Bhavan में भव्य रूप से शुरू हुआ। नवाचार, तकनीक और रचनात्मकता के संगम से शुरू हुए इस महोत्सव ने पहले ही दिन विद्यार्थियों और आगंतुकों में खासा उत्साह पैदा कर दिया।

उद्घाटन समारोह का मुख्य आकर्षण Unitree G1 Humanoid Robot रहा। रोबोट ने हिंदी गानों पर शानदार डांस स्टेप्स दिखाए, जिसे देखकर दर्शक हैरान रह गए। रोबोट की सटीक चाल, संतुलन और तालमेल ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरा सभागार तालियों से गूंज उठा। इस प्रस्तुति ने रोबोटिक्स क्षेत्र में हो रही तेज प्रगति की झलक भी दिखाई।

महोत्सव के पहले दिन परिसर में रोबोवार्स, हैकाथॉन और ड्रोन आधारित प्रतियोगिता ‘एसेन्शन’ जैसी कई तकनीकी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी तकनीकी क्षमता व नवाचार का प्रदर्शन किया।

इसके अलावा अनौपचारिक गतिविधियों के तहत पेंटबॉल, वर्चुअल रियलिटी अनुभव और हाई-स्पीड रेसिंग सिमुलेटर जैसी गतिविधियों ने भी छात्रों को खूब आकर्षित किया। वहीं छात्रों द्वारा बनाई गई वॉल आर्ट ने पूरे परिसर को रंगीन और रचनात्मक माहौल से भर दिया।

आयोजकों के अनुसार टेक्नेक्स 2026 छात्रों को तकनीकी नवाचार, उद्योग जगत और अकादमिक विशेषज्ञों के साथ संवाद का मंच प्रदान करता है। यह महोत्सव युवाओं को नई तकनीकों से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें नवाचार के लिए प्रेरित भी करता है।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories