Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

आजमगढ़ में सड़क हादसे में कक्षा 9 के छात्र की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम

आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में कक्षा नौ के छात्र की मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को मुबारकपुर–सठियांव मुख्य मार्ग पर केंद्रीय बैंक के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीण कार चलाना सीख रही महिला की गिरफ्तारी और निजी अस्पताल पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

करीब आधे घंटे तक सड़क पूरी तरह जाम रही, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर किसी तरह जाम समाप्त कराया।

बताया गया कि मुबारकपुर क्षेत्र के शिवकुटी नूरपुर बुतात निवासी कक्षा नौ का छात्र शिवा पटवा शुक्रवार को अपने दोस्त के साथ बाइक से गन्ने का जूस लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान दामोदरपुर अंडरपास के पास सर्विस रोड पर पति के साथ कार चलाना सीख रही एक महिला ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद कार सवार दंपति घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद शिवा पटवा को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार सुबह आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया और दुर्घटना के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि मौली पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories