Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

फतेहपुर में गंगा नदी में नहाने गए तीन छात्रों के साथ हादसा, एक की मौत, दो को बचाया गया

फतेहपुर के ओम घाट पर गंगा नदी
फतेहपुर के ओम घाट पर गंगा नदी

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां गंगा नदी में नहाने गए तीन छात्रों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में चले जाने से तीनों डूबने लगे, जिसके बाद घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

फतेहपुर जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र स्थित ओम घाट पर यह हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार तीन छात्र गंगा नदी में नहाने के लिए घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान वे अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। घाट पर मौजूद लोगों की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय गोताखोर तुरंत नदी में कूद पड़े और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों छात्रों को बाहर निकाला।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को तुरंत जिला अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद एक छात्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य छात्रों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

मृतक छात्र की पहचान सदर कोतवाली क्षेत्र के पनी मोहल्ला निवासी धर्मेंद्र के 20 वर्षीय पुत्र सनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सनी अपने दोस्तों हिमांशु और प्रिंस के साथ गंगा नदी में नहाने गया था। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और प्रशासन ने नदी में नहाते समय सावधानी बरतने की अपील की है।

संबंधित खबरें

मोहन भागवत का सबसे बड़ा राजनीतिक संदेश: क्या संघ प्रमुख ने युवाओं के बहाने सरकार, विपक्ष और पूरे सिस्टम को आईना दिखाया?

कॉकरोच आंदोलन के पीछे बड़ी साजिश? 180 इन्फ्लुएंसर्स के वायरल दावे से गरमाई सियासत, सोशल मीडिया की भूमिका पर उठे सवाल

‘जिंदा चमड़े का सप्लायर’… आरजेडी के भीतर आखिर किस ओर इशारा कर गए भाई वीरेंद्र? तेजस्वी यादव के सामने खड़े हुए कई बड़े सवाल

शेख हसीना के ऐलान से बांग्लादेश में बढ़ी सियासी हलचल, भारत ने दिया ये बयान

12 अगस्त को लॉन्च होगा Google Pixel 11 Pro Fold! लॉन्च से पहले लीक हुआ डिजाइन

Recommended Stories