आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से पहचान बनाने वाले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के तेज गेंदबाज यश दयाल इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यश दयाल ने हाल ही में कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंडीर के साथ गुपचुप तरीके से शादी कर ली है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार श्वेता पुंडीर मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली हैं और फिलहाल दिल्ली में रहती हैं। उनके सोशल मीडिया प्रोफाइल के मुताबिक उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है। श्वेता पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जहां वह खुद को कंटेंट क्रिएटर, आर्टिस्ट और व्लॉगर बताती हैं। इसके अलावा वह यूट्यूब पर भी लाइफस्टाइल और व्लॉगिंग से जुड़े वीडियो साझा करती हैं।
हाल ही में श्वेता पुंडीर ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ा पहने नजर आईं। इस पोस्ट के सामने आने के बाद दोनों की शादी की चर्चाएं तेज हो गईं। वहीं यश दयाल ने भी उनकी एक पोस्ट पर दिल वाला इमोजी रिएक्ट किया, जिससे फैंस के बीच अटकलें और बढ़ गईं। हालांकि दोनों की साथ में सार्वजनिक तस्वीरें बहुत कम सामने आई हैं।
हाल के दिनों में यश दयाल एक विवाद को लेकर भी चर्चा में रहे थे। एक महिला ने उन पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस मामले में उन्हें राजस्थान हाई कोर्ट से राहत मिली है। इस दौरान श्वेता पुंडीर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर यश दयाल का समर्थन किया और आरोपों को झूठा व बेबुनियाद बताया।”,
हाल ही में यश दयाल और श्वेता पुंडीर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनकी शादी की खबरें और भी तेज हो गई हैं।









