Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

IPL 2026 से पहले हलचल,संजू सैमसन की CSK में एंट्री

IPL 2026 की शुरूआत 28 मार्च से होने वाली है उससे पहले ही स्‍टार बल्‍लेबाज संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स का हाथ छोड़कर चेन्नई सुपर किंग्स को बतौर प्रतिनिधित्व के रूप में ज्वाइन कर लिया है। संजू ने 11 सीजन राजस्थान के लिए आईपीएल खेला। साल 2013 से लेकर 2015 तक बतौर संजू ने टीम का प्रतिनिधित्व किया और साल 2018 से लेकर 2025 तक संजू राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रहे अब उनका दूसरी टीम में जाना फैंस के लिए काफी शॉकिंग है।

भावनाओं पर नहीं, प्रदर्शन पर रहेगा पूरा फोकस- संजू सैमसन
एक इंटरव्यू में जब संजू सैमसन ने पूछा गया कि वो जब चेन्नई सुपर किंग्स के साथ अपनी पुरानी टीम के खिलाफ खेलेगें तो उनकी भावनाएं उन पर हावी हो सकती हैं तो इस पर उन्होनें जवाब दिया किमुझे नहीं लगता कि मैदान में मुझ पर भावनाएं हावी होंगी। मैंने राजस्‍थान रॉयल्‍स छोड़ी क्‍योंकि मुझे लगा कि समय पूरा हो चुका है। अब जब उनके खिलाफ खेलूंगा तो अपना सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा।’

धोनी के साथ खेलने को लेकर सैमसन उत्साहित
संजू ने इंटरव्यू में ये भी बताया कि उनकी धोनी से फोन पर बातचीत हुई है और उनके साथ खेलने के लिए मैं काफी उत्साहित हूं मैं इसे उनसे सीखने के अवसर के रूप में देखता हूं।’ वहीं सीएसके के फैंस इस समय बेहद खुश हैं क्‍योंकि संजू सैमसन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और वो CSK को छठी पर जीत दिलाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। सीएसके के लिए पिछला सीजन बेहद निराशाजनक बीता था, जहां वो अंतिम स्‍थान पर रही थी। सैमसन शानदार फॉर्म में हैं और धोनी की मौजूदगी में येलो ब्रिगेड की कोशिश आईपीएल खिताब जीतने की होगी।

T20 World Cup 2026 में संजू सैमसन का शानदार फॉर्म
संजू सैमसन ने हाल ही में संपन्‍न टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में संजू सैमसन ने भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। वो टूर्नामेंट में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्‍लेबाज रहे। उन्‍होंने पांच मैचों में 80.25 की औसत और 199.37 के स्‍ट्राइक रेट से 321 रन बनाए, जिसमें तीन अर्धशतक शामिल हैं। संजू ने वर्चुअल क्‍वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में मैच विजयी अर्धशतक जमाए।