धोनी का बड़ा सरप्राइज, IPL 2026 में बदली जर्सी, ‘7’ से ‘8’ के पीछे की क्या है वजह जानें !

IPL 2026 के 19वें सीजन की शुरूआत 28मार्च से होने वाली है और इस बार का आईपीएल कई मायनों में नया होने वाला है ये हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस बार CSK में थाला यानि धोनी की जर्सी का नंबर बदला हुआ नजर आएगा। इस खबर ने फैंस को झटका लगा है क्योंकि वो हमेशा से माही को 7नंबर की जर्सी में ही देखते आए हैं, धोनी की 7नंबर की जर्सी पर हमेशा से अनगिनत किस्से और कहानियां बनी लेकिन इस बार के आईपीएल में माही 7 नबंर की जगह 8 नंबर की जर्सी में दिखाई देगें।

सोशल मीडिया पर अटकले लगाई जा रही हैं कि धोनी ने अपनी जर्सी का नंबर इसलिए बदला है क्योंकि वो जडेजा को ट्रिब्यूट देना चाहते हैं। जडेजा इस बार राजस्थान रॉयल्स में खेलते दिखेगें, धोनी ने इस जानकारी को साझा करते हुए अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा, “कुछ नंबर हमेशा आपके साथ जुड़े रहते हैं, 7 भी वैसा ही एक नंबर है, लेकिन आज मैं अपने नंबर को बदलकर 8 कर रहा है. ऐसा क्यों कर रहा हूं ये जल्द आपको पता चलेगा।”

धोनी के लिए खास था 7 नंबर?

धोनी के लिए 7 नंबर बेहद खास रहा है उनका जन्म 7 जुलाई 1981 को हुआ और इसी वजह से उन्होंने इस नंबर को अपनी पहचान बना लिया। यह नंबर उनके करियर के साथ गहराई से जुड़ गया और फैंस के बीच एक प्रतीक बन गया।

BCCI रिटायर कर चुका है 7 नंबर जर्सी

धोनी के योगदान को देखते हुए BCCI पहले ही 7 नंबर की जर्सी को रिटायर कर चुकी है। इसका मतलब है कि अब भविष्य में भारतीय टीम का कोई भी खिलाड़ी इस नंबर की जर्सी नहीं पहन सकेगा। ऐसे में अब फैंस को इस बात का बेसब्री से इंतजार है कि आखिर धोनी ने 7 से 8 नंबर पर जाने का असली कारण क्या है।

संबंधित खबरें

Share Market: शेयर बाजार में बड़ी गिरावट, सेंसेक्स 1200 अंक तक टूटा, ये हैं वजहें

‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ बोलने पर आयुष्मान खुराना ने दी सफाई

समस्तीपुर में नाबालिग से बदसलूकी का वीडियो वायरल, 4 आरोपी गिरफ्तार

जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

Recommended Stories