Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

धुरंधर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तूफान, रणवीर बने ‘इंडियन जेम्स बॉन्ड’

धुरंधर-2 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और पहले ही दिन फिल्म ने तूफान ला दिया है। शुरुआती रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पहले ही दिन 100 करोड़ के आंकड़े को छूने की तैयारी में है।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में ही बड़े-बड़े सुपरस्टार्स के पुराने रिकॉर्ड्स को धूल चटा दी है।फैंस रणवीर सिंह के ‘जसकीरत सिंह’ वाले जासूस अवतार को देखकर सिनेमाघरों में सीटियां बजा रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद बॉलीवुड को एक ऐसी फिल्म मिली है जिसने हर तरफ तहलका मचा दिया है।

रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज की स्टोरी
फिल्म की शुरुआत रणवीर सिंह के बैकग्राउंड जसकीरत सिंह रांगी के किरदार से होती है. जसकीरत के परिवार के साथ ज्यादती होती है और वो उसका बदला लेता है. इसी बदले के चक्कर में वो जेल पहुंच जाता है. जसकीरत उर्फ जस्सी फौजी बनना चाहता है, लेकिन वो जेल पहुंच जाता है. जेल में वहां मिलता है अजय सान्याल और उसे पाकिस्तान भेजता है मिशन पर. फिर जसकीरत बन जाता है हमजा अली मजारी. कहानी को कुछ-कुछ रहमान डकैत की मौत से शुरू किया जाता है. फिर अरशद पप्पू को दिखाया जाता है. इस तरह फिल्म आगे बढ़ती है. लेकिन हमजा कुछ समय बाद ही किंग ऑफ ल्यारी बन जाता है. फिर अपने मिशन को अंजाम देता है. जानें कैसे, ये जानने के लिए तो आपको फिल्म देखनी होगी।

स्टारकास्ट फिल्म का बढ़ा रही रोमांच
आदित्य धर, जिन्होंने ‘उरी’ जैसी शानदार फिल्म बनाई थी, उनके निर्देशन में बनी यह फिल्म एक ऐसी जासूसी थ्रिलर है जो रोंगटे खड़े कर देने वाली है। इस फिल्म में रणवीर सिंह का लुक और उनका एक्शन अवतार देखकर फैंस उन्हें अब ‘इंडियन जेम्स बॉन्ड’ का खिताब दे रहे हैं। धुरंधर-2 में जबरदस्त स्टंट्स अब हॉलीवुड की फिल्मों को सीधी टक्कर दे रहे है। फिल्म की स्टारकास्ट भी किसी धमाके से कम नहीं है, रणवीर के साथ फिल्म में संजय दत्त एक खूंखार विलेन रूप में हैं। वहीं आर माधवन का एक बेहद ही इंटेलेक्चुअल और सस्पेंस से भरा किरदार पूरी कहानी में जान फूंकने वाला है।