गोरखपुर में युवक की हत्या के बाद टिनशेड पर मिला शव, तीन पर मुकदमा; परिजनों का हंगामा

गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र में रावतपार गांव के एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। युवक का शव शौचालय के टिनशेड पर संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।

मृतक की पहचान ऋषभ यादव के रूप में हुई है, जो बैंकाक से अपनी बहन की शादी में शामिल होने फरवरी में गांव आया था और यहीं ठहरा हुआ था। गुरुवार सुबह उसका शव गांव में एक आटा चक्की के पीछे बने शौचालय के टिनशेड पर निर्वस्त्र अवस्था में मिला।

घटनास्थल की स्थिति ने मामले को और संदिग्ध बना दिया। मृतक के हाथ में कंडोम का पैकेट मिला, जबकि उसके कपड़े करीब 50 मीटर दूर पेड़ पर टंगे पाए गए। परिजनों ने इसे हत्या बताते हुए कार्रवाई की मांग की, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी हो गई। पत्नी चांदनी की तहरीर पर गांव की एक युवती के परिजनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। सीओ बांसगांव अनुज सिंह के अनुसार, तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जाम और विरोध प्रदर्शन
पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजन और ग्रामीण आक्रोशित हो उठे। सैकड़ों लोग रावतपार चौराहे पर जुट गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने समझा-बुझाकर खुलवाया।

भारी पुलिस बल तैनात
स्थिति तनावपूर्ण होते देख आसपास के थानों की फोर्स मौके पर बुला ली गई। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया, हालांकि अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ।

देर शाम मृतक के पिता के बैंकाक से लौटने के बाद पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश जारी है।

संबंधित खबरें

IIT बॉम्बे छात्र साहिल वाकोडे की मौत पर राहुल गांधी ने परिवार से की बात

ग्रेटर नोएडा में चलती बस में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत, PM मोदी ने मुआवजे का किया ऐलान

SIR विवाद पर BJP का विपक्ष पर पलटवार, संबित पात्रा बोले- चुनाव हारने के बाद ECI पर हमला कर रहे

SIR विवाद पर विपक्ष के निशाने पर CEC ज्ञानेश कुमार, राहुल गांधी से ममता बनर्जी तक ने क्या कहा?

BJP ने जारी की प्रभारियों की लिस्ट, जाने किसको मिली कौनसी ज़िम्मेदारी ?

Recommended Stories