प्रयागराज में बड़ा हादसा: फाफामऊ में कोल्ड स्टोरेज ढहा, कई लोगों के दबे होने की आशंका

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। गंगापार के फाफामऊ इलाके में एक कोल्ड स्टोरेज अचानक ढह गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। एम्बुलेंस, एसडीआरएफ और पुलिस बल मौके पर तैनात हैं।

मलबा हटाने के लिए 7 बुलडोजर लगाए गए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है।

अब तक 7 लोगों को निकाला गया

अधिकारियों के अनुसार, अब तक मलबे से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है। हालांकि अंदर अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिन्हें निकालने का प्रयास जारी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने बताई हालत

मौके पर मौजूद एक मजदूर ने बताया कि इमारत काफी पुरानी और जर्जर थी। उसके अनुसार, हादसे के समय अंदर करीब 20 लोग मौजूद थे।

कुछ लोगों की मौत की भी आशंका जताई जा रही है, जबकि घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई।

प्रशासन का बयान

प्रयागराज के जिलाधिकारी ने कहा कि फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है, इसलिए हताहतों की सटीक संख्या बताना संभव नहीं है। उन्होंने बताया कि हादसे की सूचना दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच मिली थी और फिलहाल प्रशासन की प्राथमिकता राहत और बचाव कार्य है।

रास्तों का किया गया डायवर्जन

हादसे के बाद कोल्ड स्टोरेज की ओर जाने वाले रास्ते को डायवर्ट कर दिया गया है, ताकि बचाव कार्य में कोई बाधा न आए।

संबंधित खबरें

केंद्रीय मंत्री एल. मुरुगन का इस्तीफा, राज्यसभा सदस्यता भी छोड़ने का फैसला

लद्दाख पर चीन को भारत का दो टूक जवाब, MEA बोला- इनकार से नहीं बदलेगा सच

कन्नौज में पूर्व BJP सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराई, हेड कॉन्स्टेबल की मौत

कब और कहां होगा भारत-वेस्टइंडीज का चौथा मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग समेत पूरी डिटेल

‘कांग्रेस ने CEC को मंत्री और राज्यपाल बनाया’, राहुल गांधी के आरोपों पर पीयूष गोयल का पलटवार

Recommended Stories