Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

पीएम मोदी ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, यूपी बना 5 अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट वाला पहला राज्य

प्रधानमंत्री मोदी ने नोएडा के जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है. उन्होंने कहा, “क्या उद्घाटन हो गया है? नहीं। मैं चाहता हूं कि यहाँ मौजूद आप सभी लोग इस एयरपोर्ट का उद्घाटन करें। कृपया अपने मोबाइल फोन निकालें, फ्लैशलाइट चालू करें और इस तरह आप इसका उद्घाटन करेंगे।” इसके साथ ही उत्तर प्रदेश देश का इकलौता ऐसा राज्य बन गया है जिसके पास 5-5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं… अभी तक तमिलनाडु और केरल 4-4 एयरपोर्ट के साथ आगे थे लेकिन आज बाजी यूपी ने मार ली है… लखनऊ और वाराणसी के बाद अब जेवर से भी विदेशी उड़ानें संभव हो पाएगी। सबसे मजे की बात तो ये है कि अब दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट की भीड़ कम होगी और गाजियाबाद से लेकर फरीदाबाद तक के लोगों को घंटों जाम में फंसकर दिल्ली नहीं जाना पड़ेगा… बस घर से निकलिए और सीधे जेवर एयरपोर्ट पहुंच जाइए… स्थानीय लोगों में तो इतना जबरदस्त उत्साह है कि लोग इसे दिवाली की तरह मना रहे हैं… यहां के किसानों का इसमें बहुत बड़ा योगदान है जिन्होंने अपनी जमीन देकर देश के इस सबसे बड़े ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट को हकीकत बनाया है… लगभग 11,200 करोड़ रुपये की लागत से बना ये पहला चरण हर साल 1 करोड़ 20 लाख यात्रियों का बोझ सहने की ताकत रखता है… और जब ये पूरी तरह बनकर तैयार होगा तो इसकी गिनती दुनिया के सबसे शानदार हवाई अड्डों में होगी।

क्या है नोएडा एयरपोर्ट के लिए भविष्य की योजना?
नोएडा एयरपोर्ट में हर फेज में एयरपोर्ट की यात्री क्षमता को बढ़ाया जाएगा और चौथे फेज के पूरा होने तक यह हवाई अड्डा हर साल 7 करोड़ यात्री की क्षमता तक पहुंच जाएगा। इसके सभी फेज पूरे होने का समय 30 साल निर्धारित किया गया है।
पहले फेज में जेवर एयरपोर्ट को बनाने का खर्च करीब 5730 करोड़ रुपये है, जो कि 30 साल के अंतराल और चार फेज पूरे होने के बाद 29,560 करोड़ तक पहुंच जाएगा।

जल्द शुरू होंगी कमर्शियल उड़ानें, जेवर बनेगा ग्लोबल हब

नागरिक उड्डयन मंत्री ने साफ कर दिया है कि लाइसेंस मिल चुका है और बहुत जल्द यानी अप्रैल के अंत या मई की शुरुआत में यहां से कमर्शियल उड़ानें भी शुरू हो जाएंगी… तो तैयार हो जाइए क्योंकि जेवर अब सिर्फ एक कस्बा नहीं बल्कि ग्लोबल कनेक्टिविटी का सबसे बड़ा केंद्र बन चुका है… ये एयरपोर्ट रोजगार के लाखों मौके लाएगा और पर्यटन को भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा… अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस एयरपोर्ट से आम आदमी को क्या मिलेगा… तो सीधी बात ये है कि अब आपको इंटरनेशनल फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे… अगर आप अलीगढ़ में रहते हैं या मथुरा-आगरा के निवासी हैं तो आपके लिए जेवर पास पड़ेगा… यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे बसा यह इलाका अब फैक्ट्रियों और होटलों का हब बन जाएगा… प्रधानमंत्री के विजन और योगी सरकार की मेहनत का ही नतीजा है कि आज जेवर पूरी दुनिया के नक्शे पर चमक रहा है… यहां की टर्मिनल बिल्डिंग को इस तरह बनाया गया है कि इसमें भारतीय संस्कृति की झलक भी दिखती है और आधुनिक सुविधाएं भी वर्ल्ड क्लास हैं… यह भारत का ऐसा पहला एयरपोर्ट होगा जहां प्रदूषण को कम करने के लिए ग्रीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हुआ है… किसानों के त्याग को सलाम करते हुए मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि यह एयरपोर्ट उनके समर्पण के बिना मुमकिन नहीं था… सीएम योगी ने कहा कि इस एयरपोर्ट से करोड़ों युवाओं के रोजगार के सपने को पंख लगेंगे… कनेक्टिविटी का मतलब सिर्फ सड़क नहीं होती बल्कि आसमान का रास्ता भी होता है जो सीधे विदेशी निवेश को खींचकर लाता है… नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था का इंजन बनने वाला है… आप बस देखते जाइए कि कैसे यह जेवर देखते ही देखते सिंगापुर और दुबई के एयरपोर्ट को टक्कर देने लगेगा।

जेवर एयरपोर्ट की खासियतें
इस एयरपोर्ट के अंदर की खासियतें भी जान लीजिए क्योंकि यहां आपको डिजिटल बोर्ड से लेकर हाईटेक चेक-इन काउंटर तक सब कुछ एकदम नया मिलेगा… यात्रियों को कम से कम पैदल चलना पड़े इसके लिए खास डिजाइन तैयार किया गया है… जेवर एयरपोर्ट के आने से प्रॉपर्टी के दाम तो बढ़े ही हैं लेकिन असली फायदा उन छोटे कारोबारियों को होगा जिनका माल अब सीधे विदेशों में एक्सपोर्ट हो सकेगा… आगरा का पेठा हो या अलीगढ़ के ताले या फिर खुर्जा की क्रॉकरी… अब सब कुछ बहुत जल्दी दुनिया के बाजारों में पहुंचेगा।

सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट को भारत का जेवर बताया
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जेवर को भारत का जेवर कहा है और यह सच भी है क्योंकि यह दुनिया का चौथा सबसे बड़ा हवाई अड्डा बनने की राह पर है… जैसे-जैसे इसके बाकी चरण पूरे होंगे वैसे-वैसे यहां की क्षमता बढ़ती जाएगी और वो दिन दूर नहीं जब दिल्ली का आधा ट्रैफिक यहीं से उड़ान भरेगा… आने वाले 20-30 सालों में ये इलाका दुनिया के सबसे विकसित इलाकों में से एक होगा… जेवर एयरपोर्ट सिर्फ जहाजों के उड़ने की जगह नहीं है बल्कि यह करोड़ों भारतीयों के स्वाभिमान का प्रतीक है… इसकी बनावट में स्विट्जरलैंड की कंपनी का साथ मिला है लेकिन इसकी आत्मा पूरी तरह भारतीय है।