भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

मिडिल ईस्ट तनाव चरम पर, ईरान ने US Tech कंपनियों को दी सीधी धमकी

मिडिल ईस्ट में हालात तेजी से गंभीर होते जा रहे हैं। अब ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानि (IRGC) ने अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों—Meta Platforms, Google और Apple Inc. को सीधे तौर पर निशाना बनाने की धमकी दी है। इसके साथ ही इन कंपनियों के कर्मचारियों को क्षेत्र में अपने ऑफिस खाली करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

युद्ध में टेक कंपनियां बनीं नया निशाना

IRGC का कहना है कि अब पारंपरिक सैन्य ठिकानों से आगे बढ़कर हाई-टेक कंपनियां उनके टारगेट पर हैं। ईरान का आरोप है कि ये कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के जरिए टारगेट की पहचान करने और आधुनिक युद्ध में मदद करने में शामिल हैं, जिससे देश की शीर्ष नेतृत्व को नुकसान पहुंचा है।

1 अप्रैल से हमले की चेतावनी

ईरान की सरकारी एजेंसी के हवाले से जारी बयान में कहा गया है कि 1 अप्रैल, स्थानीय समयानुसार रात 8 बजे से इन अमेरिकी कंपनियों को निशाना बनाया जा सकता है। IRGC ने इन कॉर्पोरेट लोकेशनों के आसपास रहने वाले लोगों और कर्मचारियों को तुरंत इलाका खाली करने की चेतावनी दी है।

कई बड़ी कंपनियां हिट लिस्ट में

रिपोर्ट्स के अनुसार, IRGC ने 18 से ज्यादा हाई-प्रोफाइल कंपनियों को अपनी सूची में शामिल किया है। इनमें Boeing, Tesla Inc., Microsoft, Intel, Oracle Corporation, NVIDIA और Palantir Technologies जैसी कंपनियां शामिल हैं।

इजरायल और US सपोर्ट का आरोप

ईरान ने इन संभावित हमलों को सीधे तौर पर इजरायल के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन्स और अमेरिकी खुफिया समर्थन से जोड़ा है। IRGC का कहना है कि अगर ईरानी नेताओं की टारगेटेड हत्याएं जारी रहती हैं, तो जवाबी कार्रवाई शुरू की जाएगी।

चेतावनियों को किया गया नजरअंदाज

ईरान का दावा है कि उसने पहले भी अमेरिका और इन टेक कंपनियों को चेतावनी दी थी कि ईरानी अधिकारियों को निशाना बनाने वाले ऑपरेशन बंद किए जाएं। लेकिन इन चेतावनियों को नजरअंदाज किया गया, जिसके बाद अब यह कड़ा रुख अपनाया गया है।

संबंधित खबरें

‘मुश्किलों का सामना करना पड़ता है’, पति के साथ घरेलू हिंसा केस पर अदिति शर्मा का रिएक्शन सामने आया

MPSC Drug Inspector Exam Cancelled: पेपर लीक के आरोपों के बाद पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला स्कूलों के 50 मीटर तक जंक फूड पर बैन

Toxic Movie Review: यश का धांसू स्वैग और खूनी एक्शन, लेकिन कमजोर कहानी ने बिगाड़ा पूरा खेल

नेपाल में जलजला! फ्लैश फ्लड से मची तबाही, 8 की मौत, कई लापता, रौंगटे खड़े कर देगा बाढ़ का LIVE वीडियो

Recommended Stories