Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

आज DC और LSG के बीच होगा बैटल, किसका रहेगा पलड़ा भारी देखना होगा दिलचस्प

आज IPL 2026 का पांचवां मुकाबला Lucknow Super Giants और Delhi Capitals के बीच लखनऊ के Bharat Ratna Atal Bihari Vajpayee Ekana Cricket Stadium में खेला जाएगा। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमों के बीच मुकाबला हमेशा कड़ा रहने वाला है क्योंकि दोनों ने अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जाती है तो ऐसे में आज के मैच में रोमांच की पूरी उम्मीदें हैं।

हेड-टू-हेड में दिल्ली आगे

अब तक दोनों टीमों के बीच IPL में कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें से 4 मैच दिल्ली ने जीते हैं, जबकि 3 में लखनऊ को जीत मिली है। खास बात यह है कि पिछले सीजन (IPL 2025) में खेले गए दोनों मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी, जिससे उनका पलड़ा काफी मजबूत है।

टीम अपडेट: डकेट बाहर, बदलाव तय

दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है क्योंकि इंग्लैंड के बेन डकेट ने टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया है। ऐसे में करुण नायर या पाथुम निसांका को ओपनिंग का मौका मिल सकता है। वहीं, मिचेल स्टार्क शुरुआती मैचों में उपलब्ध नहीं होंगे और अप्रैल के दूसरे हफ्ते में टीम से जुड़ सकते हैं।

दिल्ली का बैलेंस्ड स्क्वॉड

दिल्ली की टीम इस सीजन काफी संतुलित नजर आ रही है। टॉप ऑर्डर में केएल राहुल का अनुभव टीम को मजबूती देता है। राहुल का प्रदर्शन पिछले सीजन कमाल का रहा था और उन्होंने 13 मुकाबलों में 149 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए थे। राहुल के जोड़ीदार के तौर पर पृथ्वी शॉ को मौका मिल सकता है. अभिषेक पोरेल ने भी आईपीएल 2025 में अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। पोरेल ने 13 मुकाबलों में 146 के स्ट्राइक रेट से 301 रन बनाए थे। इनके अलावा करुण नायर, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे खिलाड़ी मिडिल ऑर्डर को मजबूत बनाते हैं। वहीं, अक्षर पटेल ऑलराउंड प्रदर्शन से टीम के लिए अहम भूमिका निभाएंगे।

लखनऊ की ताकत और चिंता

लखनऊ सुपर जायंट्स का टॉप ऑर्डर मजबूत दिख रहा है, जहां मिचेल मार्श और ऐडन मार्करम से बड़ी पारियों की उम्मीद होगी। निकोलस पूरन मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं, लेकिन कप्तान ऋषभ पंत की फॉर्म टीम के लिए सबसे अहम फैक्टर होगी। मिडिल ऑर्डर थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है।

गेंदबाजी में लखनऊ का दम

लखनऊ के पास मोहम्मद शमी, आवेश खान, मयंक यादव और मोहसिन खान जैसे तेज गेंदबाज हैं, जो किसी भी बल्लेबाजी लाइनअप को चुनौती दे सकते हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी दिग्वेश राठी संभालेंगे।

पिच रिपोर्ट और टॉस फैक्टर

लखनऊ की पिच पर कभी हाई स्कोरिंग तो कभी लो स्कोरिंग मैच देखने को मिलते हैं। यहां ओस भी बड़ा फैक्टर रहती है, जिससे दूसरी पारी में बल्लेबाजी आसान हो जाती है। इसी वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है। आंकड़ों के मुताबिक यहां चेज करने वाली टीम को ज्यादा सफलता मिली है।

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), करुण नायर/पाथुम निसांका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, आकिब नबी, थंगारसु नटारजन।

लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर और कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, वनिंदू हसरंगा, दिग्वेश राठी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, मयंक यादव।