Bengal चुनाव 2026: बढ़े हुए मतदान का फायदा किसे मिलेगा -TMC या BJP

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण जो की 24/04/2026 में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के साथ हो चूका है। 152 सीटों पर 92.88 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। यह आजादी के बाद बंगाल में अब तक की सबसे ज्यादा वोटिंग है। और इसकी जानकारी आप PIB की साइट पर देख सकते हैं। लेकिन सोचने की बात यह है की Bengal चुनाव 2026 में 10% ज्यादा मतदान के बाद क्यों बदल गया पूरा खेल?

2021 के चुनाव में इन्हीं सीटों पर 83.2 फीसदी वोटिंग हुई थी। यानी इस बार करीब 10 फीसदी ज्यादा लोग वोट डालने निकले।

महिला वोटर आगे रहीं। महिलाओं का मतदान प्रतिशत 92.69 रहा जबकि पुरुषों का 90.92 फीसदी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी वोटरों की तारीफ की और कहा कि यह आजादी के बाद का सबसे ऊंचा वोटिंग ग्राफ है।

किन जिलों में बढ़ोतरी हुई वोटिंग प्रतिशत
दक्षिण दिनाजपुर 94.4%
कूचबिहार 94%
मुर्शिदाबाद 93%
बीरभूम 93.2%

खास बात यह है कि वोटिंग हिंदू और मुस्लिम दोनों इलाकों में बढ़ी है।

वोटिंग बढ़ने की बड़ी वजह SIR प्रक्रिया को माना जा रहा है। इस प्रक्रिया में कई लोगों के वोट काटे गए थे। इसलिए लोग इस बार कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे और घर से निकलकर वोट डालने आए।

अब सवाल यह है कि यह बढ़ी हुई वोटिंग किसके काम आएगी। 2021 में पहले चरण की 152 सीटों में से बीजेपी ने 59 सीटें जीती थीं जबकि ममता बनर्जी की TMC ने 92 सीटें जीती थीं। इस बार बढ़ा हुआ वोट BJP को मिलेगा या TMC को, यह तो नतीजे ही बताएंगे। लेकिन दोनों पार्टियों की धड़कनें जरूर बढ़ गई हैं।

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories