Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

Gold-Silver Price Crash: चांदी ही नहीं, सोना भी फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Gold-Silver Price Crash

बुधवार को कमोडिट बाजार खुलते ही चांदी के दामों में बड़ी कमजोरी देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर सोना भी दबाव में नजर आया, जानिए बाजार का हाल…

सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। जहां एक ओर फिर बुधवार को कमोडिट बाजार खुलते ही चांदी के दामों में बड़ी कमजोरी देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर सोना भी दबाव में नजर आया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोमवार को दोनों कीमती धातुओं में तेज बिकवाली दर्ज की गई, जिससे निवेशकों और ज्वेलरी खरीदारों का ध्यान एक बार फिर इस बाजार की ओर गया है।

MCX पर सोना 2300 रुपये से ज्यादा टूटा

वायदा कारोबार में सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली। 5 अगस्त एक्सपायरी वाला 24 कैरेट गोल्ड कॉन्ट्रैक्ट पिछले कारोबारी सत्र में 1,46,529 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। लेकिन नए कारोबारी दिन की शुरुआत होते ही इसमें करीब 1.50 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई और भाव फिसलकर 1,44,223 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया। इस तरह सोना एक ही दिन में 2,306 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक स्तर पर निवेशकों की मुनाफावसूली और सुरक्षित निवेश की मांग में कमी के चलते सोने पर दबाव बना हुआ है।

पूरे सप्ताह में करीब 3,000 रुपये टूटा सोना

अगर पूरे सप्ताह के प्रदर्शन पर नजर डालें, तो सोने की कीमतों में लगातार कमजोरी दिखाई देती है। पिछले सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,47,203 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। वर्तमान कीमत 1,44,223 रुपये प्रति 10 ग्राम से तुलना करें तो सोना एक सप्ताह के भीतर करीब 2,980 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो चुका है। यह गिरावट निवेशकों के लिए चिंता का विषय है, लेकिन खरीदारी की योजना बना रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर मानी जा रही है।

तीन दिन में 11000 रुपये सस्ती

इस सप्ताह चांदी की वायदा कीमत में तेज गिरावट देखने को मिली है और इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि सिर्फ तीन कारोबारी दिनों में अब तक सिल्वर प्राइस 10,000 रुपये प्रति किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुका है. दरअसल, बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को 1 किलो चांदी की कीमत 2,33,185 रुपये थी, जो 11,175 रुपये की गिरावट के साथ 2,22,010 रुपये रह गई.

घरेलू बाजार में भी टूट रहे हैं भाव

केवल वायदा बाजार ही नहीं, बल्कि घरेलू सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। पिछले कुछ दिनों से दोनों धातुओं के दामों में नरमी बनी हुई है। ज्वेलर्स का कहना है कि ऊंचे स्तरों पर मांग कमजोर पड़ने और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमतों में आई नरमी का असर भारतीय बाजार पर भी साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि सोना और चांदी दोनों अपने रिकॉर्ड हाई स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहे हैं।

लाइफटाइम हाई से काफी नीचे पहुंचे दाम

कुछ समय पहले तक सोना और चांदी रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार कर रहे थे। निवेशकों को उम्मीद थी कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच दोनों धातुएं और मजबूत होंगी। लेकिन अब हालात बदलते नजर आ रहे हैं। सोना और चांदी दोनों अपने लाइफटाइम हाई स्तर से काफी नीचे आ चुके हैं। कीमतों में आई इस गिरावट ने उन निवेशकों को झटका दिया है जिन्होंने ऊंचे भाव पर खरीदारी की थी। वहीं, शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन से पहले खरीदारी की तैयारी कर रहे उपभोक्ताओं को राहत मिली है।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

विशेषज्ञों के अनुसार कीमतों में गिरावट के पीछे कई कारण हो सकते हैं—

अंतरराष्ट्रीय बाजार में मुनाफावसूली
डॉलर में मजबूती
ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदें
सुरक्षित निवेश की मांग में कमी
वैश्विक आर्थिक संकेतकों में सुधार

इन कारणों के चलते निवेशक फिलहाल सोना और चांदी से दूरी बनाते दिखाई दे रहे हैं, जिसका असर कीमतों पर पड़ रहा है।

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

बाजार विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा गिरावट लंबी अवधि के निवेशकों के लिए अवसर साबित हो सकती है। हालांकि अल्पकालिक उतार-चढ़ाव अभी जारी रह सकता है। इसलिए निवेशकों को जल्दबाजी में फैसला लेने के बजाय बाजार की दिशा और वैश्विक संकेतों पर नजर रखनी चाहिए।

संबंधित खबरें

‘ड्रोन जनरल’ उपेंद्र द्विवेदी : जिस अधिकारी ने भारतीय सेना की युद्ध रणनीति बदल दी

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तरताल इलाके में दोपहर को बड़ा हादसा हो गया,

अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावे को लेकर उठे गंभीर सवाल, SIT को राम मंदिर

बुधवार को कमोडिट बाजार खुलते ही चांदी के दामों में बड़ी कमजोरी देखने को मिली,

दो तारीखें, दो शहर और एक जैसी खौफनाक कहानी 23 मई 2025 और 18 जून

भारत केवल एक राजनीतिक राज्य नहीं, बल्कि हजारों वर्षों की सांस्कृतिक चेतना से निर्मित एक

पटना स्थित खान ग्लोबल स्टडीज में फायर सेफ्टी जांच के दौरान दूसरी बार भी कई

शेयर बाजार में अचानक मची भगदड़ को रोकने के लिए आज साउथ कोरिया के मार्केट

आगरा के आकाश इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई, लेकिन समय

दिल्ली के मालवीय नगर और लखनऊ के अलीगंज अग्निकांड ने एक बार फिर फायर सेफ्टी

लखनऊ के अलीगंज स्थित एक एनिमेशन स्टूडियो और कोचिंग सेंटर वाली बिल्डिंग में लगी भीषण

लखनऊ अग्निकांड पर Depty CM बृजेश पाठक ने कहा ‘यह बहुत ही दुखद घटना है।