Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है

Champat Rai Resigns: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के बीच चंपत राय ने छोड़ा महासचिव पद, अनिल मिश्रा ने भी दिया इस्तीफा

चंपत राय और अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया, जबकि एसआईटी और पुलिस की जांच जारी है।

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा और दानराशि में हुए जालसाजी के मामले ने नया मोड़ ले लिया है, राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्ट सदस्य अनिल मिश्रा ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, दोनों ने यह फैसला नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए लिया है। दोनों के इस्तीफे महंत नृत्यगोपाल दास को सौंप दिए गए हैं, हालांकि, अब तक दर्ज एफआईआर में चंपत राय और अनिल मिश्रा का नाम शामिल नहीं है, लेकिन इस पूरे मामले में विपक्ष लगातार दोनों की भूमिका पर सवाल उठा रहा था, ऐसे में इन इस्तीफों को जांच के दौरान उठाया गया एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

एसआईटी रिपोर्ट के बाद आया बड़ा फैसला

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल (SIT) ने हाल ही में अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट सरकार को सौंपी थी। इसी रिपोर्ट में कई अहम सिफारिशें की गईं, जिसके बाद पहली एफआईआर दर्ज हुई जिसमे 8 के ऊपर FIR दर्ज किया गया और गिरफ्तार किया गया है, सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी की रिपोर्ट में वित्तीय प्रक्रियाओं को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए गए हैं। जांच एजेंसियां अब दानपात्रों से लेकर नकदी की गिनती और रिकॉर्ड रखने की पूरी व्यवस्था की जांच कर रही हैं, इसी बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे सामने आने से मामले ने नया राजनीतिक और प्रशासनिक मोड़ ले लिया है।

अब तक 8 गिरफ्तारियां, दो बड़े इस्तीफे

चढ़ावा चोरी मामले में अब तक आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच लगातार आगे बढ़ रही है, इन गिरफ्तारियों के बाद अब ट्रस्ट के दो वरिष्ठ पदाधिकारियों का इस्तीफा भी सामने आ गया है। इससे यह मामला और अधिक चर्चा में आ गया है।

विपक्ष ने पहले से उठाए थे सवाल

फैजाबाद से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने कहा कि यह इस्तीफे जांच शुरू होने से पहले ही हो जाने चाहिए थे। उनका कहना है कि जिन लोगों की जिम्मेदारी दानराशि और चढ़ावे के लेखा-जोखा की थी, उनकी भूमिका की भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, उन्होंने यह भी मांग की कि पूरे मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराई जाए, क्योंकि यह करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा विषय है।
वहीं कांग्रेस सांसद राजीव शुक्ला ने कहा कि केवल इस्तीफा देना पर्याप्त नहीं है। उन्होंने कहा कि मामले में सभी जिम्मेदार लोगों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।

वीएचपी अध्यक्ष ने भी उठाई थी जांच की मांग

इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी पहले सार्वजनिक रूप से कहा था कि चंपत राय, अनिल मिश्रा और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका की जांच होनी चाहिए, उन्होंने स्पष्ट किया था कि जांच किसी भी व्यक्ति तक सीमित नहीं रहनी चाहिए और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए।

एसआईटी फिर जा सकती है अयोध्या

सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद एसआईटी एक बार फिर अयोध्या जा सकती है। जांच एजेंसी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में मिले नए इनपुट, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड का विश्लेषण कर रही है, बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कुछ नए नाम और तथ्य भी सामने आए हैं। इन्हीं बिंदुओं की पुष्टि करने के लिए एसआईटी दोबारा मौके पर जाकर साक्ष्य जुटा सकती है।

जांच जारी, अंतिम फैसला बाकी

फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस, एसआईटी और संबंधित एजेंसियां वित्तीय रिकॉर्ड, दानराशि की गिनती, बैंकिंग प्रक्रिया और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही हैं, चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे को नैतिक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, उनके खिलाफ अब तक किसी आपराधिक मामले में आरोप तय नहीं हुए हैं। जांच पूरी होने और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस मामले में किसकी क्या जिम्मेदारी बनती है।

संबंधित खबरें

776 रन और 72 छक्कों के बावजूद वैभव सूर्यवंशी को डेब्यू न मिलने से टीम

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते

कौशांबी में जिस युवक का अंतिम संस्कार और 13वीं हो चुकी थी, वह अगले ही

लखनऊ अलीगंज अग्निकांड के बाद LDA ने 71 संस्थान सील किए, 83 नोटिस जारी किए

राम मंदिर चढ़ावा मामले की जांच के बीच चंपत राय और अनिल मिश्रा ने नैतिक

यूपी में दूध और डेयरी उत्पादों पर बड़े अभियान के तहत 489 जगह छापेमारी कर

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में दर्ज FIR के बाद टिन्नू यादव समेत 8 आरोपियों

वैभव के डेब्यू को लेकर बैटिंग कोच ने साफ किया कि वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया के लिए डेब्यू के करीब हैं और करोड़ों भारतीयों

आज हम भारतीय लोकतंत्र के उस अध्याय की बात करेंगे, जिसे अक्सर स्वतंत्र भारत के

पुणे के केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस का दावा है कि मंगेतर सिया गोयल और

बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी के तहत उत्तर प्रदेश की नई संगठनात्मक टीम