Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

“वैभव ने अगर शतक मारा तो मैं नंगा घूमूंगा” किस पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने कही ऐसी बात…..

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ का वैभव सूर्यवंशी पर विवादित बयान
पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज़ का वैभव सूर्यवंशी पर विवादित बयान

पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर तनवीर अहमद ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र और बल्लेबाजी पर सवाल उठाते हुए विवादित बयान दिया, जिस पर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं।

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज तनवीर अहमद ने भारत के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को लेकर विवादित बयान देकर नई बहस छेड़ दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वैभव जल्द ही आयरलैंड या इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं। इसी को लेकर तनवीर ने कहा कि आईपीएल या एशियाई पिचों पर रन बनाना आसान होता है, लेकिन असली परीक्षा इंग्लैंड की स्विंग और सीम वाली परिस्थितियों में होती है।

तनवीर अहमद ने आगे कहा, “अगर वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड में शतक लगा देता है, तो मैं लाहौर की सड़कों पर नंगा घूमूंगा।” उनके इस बयान ने सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद खड़ा कर दिया है।

यहीं नहीं, तनवीर ने वैभव की उम्र पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि उन्हें विश्वास नहीं होता कि वैभव सिर्फ 15 साल के हैं। उनके मुताबिक, वैभव की ताकत, हिप रोटेशन और बड़े शॉट खेलने की क्षमता किसी 15 वर्षीय खिलाड़ी जैसी नहीं लगती, बल्कि उनकी उम्र 22 साल के आसपास हो सकती है।

पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज ने वैभव की बल्लेबाजी शैली पर भी निशाना साधते हुए उन्हें “ब्लाइंड स्लॉगर” बताया। उनका कहना था कि वैभव छोटे मैदानों पर सिर्फ बल्ला घुमाकर रन बनाते हैं और इंग्लैंड जैसी कठिन परिस्थितियों में उनकी असली परीक्षा होगी।

तनवीर अहमद के इस बयान के बाद भारतीय क्रिकेट फैंस ने सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कई लोगों ने इसे बिना वजह विवाद पैदा करने की कोशिश बताया, जबकि कुछ प्रशंसकों का कहना है कि वैभव सूर्यवंशी अपने बल्ले से ही आलोचकों को जवाब देंगे।

महज 15 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी को भारतीय क्रिकेट का भविष्य माना जा रहा है। ऐसे में उनकी प्रतिभा और उम्र पर उठे सवालों ने क्रिकेट जगत में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि अगर वैभव को इंग्लैंड में खेलने का मौका मिलता है, तो वह अपने प्रदर्शन से आलोचनाओं का क्या जवाब देते हैं।

संबंधित खबरें

झारखंड छात्र आंदोलन: स्वतंत्रता दिवस पर रांची में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयघोष से गूंजा शहर

क्या सोनिया गांधी ने वंदे मातरम का पूरा गायन रोकने का इशारा किया? BJP के आरोप पर कांग्रेस ने दी सफाई

‘भारत को विश्व गुरु बनाना है, मानवता के जीवन में सार्थक योगदान देने वाला राष्ट्र बनाना है’, स्वतंत्रता दिवस पर बोले मोहन भागवत

25 पैसे का पेट्रोल, 20 पैसे का दूध और 88 रुपये का सोना: 1947 में कितनी सस्ती थी दुनिया, आज ‘मल्टीबैगर’ हुए दाम

क्या है ‘ब्लू इकोनॉमी’? जिसे पीएम मोदी ने बताया भविष्य का आधार, समझिए मरीन इकोनॉमी से इसका अंतर

Recommended Stories