बाराबंकी में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की शटरिंग गिरी, 11 मजदूर मलबे में दबे, एक की मौत

Barabanki Accident
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की शटरिंग गिरी

बाराबंकी में निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की शटरिंग गिरने से 11 मजदूर मलबे में दब गए, हादसे में एक की मौत हुई जबकि कई घायल हैं और राहत-बचाव अभियान जारी है।

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में शनिवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। हैदरगढ़ कस्बे में लखनऊ-वाराणसी हाईवे के किनारे बन रहे एक निजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की शटरिंग अचानक गिर गई। हादसे के समय वहां कई मजदूर काम कर रहे थे। शटरिंग गिरते ही 10 से 11 मजदूर मलबे में दब गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और राहत-बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे 9 मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया। हादसे में 55 वर्षीय नौशाद की मौत हो गई, जबकि 8 मजदूर घायल हुए हैं।

हादसे में 32 वर्षीय भाईलाल पुत्र श्यामलाल, 35 वर्षीय रामसुख पुत्र चेतराम, निवासीगण ढकिया थाना हैदरगढ़, प्रदीप पुत्र राम विशाल निवासी धौरहरा, सर्वेश पुत्र रामसजीवन निवासी गौरिया पुरवा थाना लोनी कटरा गम्भीर रूप से घायल हो गए. जबकि रामहेत पुत्र चेतराम निवासी ढकिया, जमुना प्रसाद पुत्र राम बहादुर निवासी सराय चौबे, मुकेश कुमार पुत्र रामविशाल रानापुर, देशराज पुत्र चंद्रिका प्रसाद कान्हू पुर थाना लोनी कटरा को मामूली चोटें आई हैं.

इनमें तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। प्रशासन को आशंका है कि एक और व्यक्ति मलबे में फंसा हो सकता है, इसलिए राहत कार्य जारी है।

जानकारी के अनुसार, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में लिंटर डालने की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान करीब 90 फीट लंबी और 30 फीट चौड़ी शटरिंग अधिक भार सहन नहीं कर पाई और अचानक ढह गई। हादसा करीब 2,000 वर्ग फुट के निर्माण क्षेत्र में हुआ।

जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने बताया कि यह एक निजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण कार्य था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, बिल्डिंग के मालिक लखनऊ के ए.पी. सिंह वर्मा बताए जा रहे हैं। पूरे परिसर में करीब 28 मजदूर काम कर रहे थे, जबकि जिस हिस्से में शटरिंग गिरी, वहां 10 से 11 मजदूर मौजूद थे।

प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाया जा रहा है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं। साथ ही शटरिंग गिरने की असली वजह की भी जांच की जा रही है। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है और बचाव दल मलबे में फंसे संभावित अन्य व्यक्ति की तलाश में जुटा हुआ है।

संबंधित खबरें

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट

Recommended Stories

Asian Games 2026: भारत की बेटियों का गोल्डन रन, 4×400 मीटर रिले में जीता स्वर्ण, देश का छठा गोल्ड

‘कांग्रेस क्यों डुप्लीकेट….?’, स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर किया तीख़ा प्रहार

अरुणाचल प्रदेश में भारत- म्यांमार बॉर्डर पर उग्रवादियों का बड़ा हमला, 1 जवान शहीद

दिल्ली की बैठक से अखिलेश यादव की दूरी, DMK और AAP भी नहीं होंगे शामिल, जानें क्या है वजह

UP MLC Election 2026: बीजेपी ने जारी की 6 उम्मीदवारों की लिस्ट