Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

आर्मी अफसर का मंदिर जाने से इनकार, सेना ने किया बर्खास्त, CJI सूर्यकांत का बड़ा फैसला

Indian Army : सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को ईसाई आर्मी अफसर की याचिका पर सुनवाई करते हुए बड़ा फैसला लिया है। सुप्रीम कोर्ट ने सैमुअल कमलेसन नामक क्रिश्चियन अफसर को फटकार लगाई। बता दें कि अफसर ने गुरुद्वारे में पूजा करने से मना कर दिया था। जिसके बाद सेना ने फौरन एक्शन लेते हुए उसे नौकरी से निकाल दिया। कोर्ट ने अफसर को आर्मी के लिए मिसफिट करार दिया है।

CJI सूर्यकांत का बड़ा फैसला

चीफ जस्टिस (CJI) सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाल्या बागची की बेंच ने अफसर को सेना की नौकरी से हटाने के फैसले का समर्थन किया। साथ ही कहा कि उन्होंने अपने साथी सिख सैनिकों की आस्था का सम्मान नहीं किया। कोर्ट ने कहा कि यह आचरण गंभीर अनुशासनहीनता है और सेना जैसी संस्था में ऐसी हरकतें बर्दाश्त नहीं की जा सकतीं।

सैनिकों की भावनाओं का सम्मान

सीजेआई ने कहा- “आप किस तरह का संदेश दे रहे हैं, आपने अपने सैनिकों की भावनाओं का सम्मान नहीं किया। आपका धार्मिक अहंकार इतना अधिक था, कि आपने दूसरों की परवाह ही नहीं की।”