आगरा में बारिश के बीच दो मंजिला दुकान ढही, मलबे में 5 लोगों के दबे होने की आशंका

आगरा
आगरा

आगरा में लगातार बारिश के बीच सुभाष बाजार स्थित दो मंजिला कपड़ों की दुकान ढह गई, जिसमें मलबे के नीचे पांच लोगों के दबे होने की आशंका के बीच राहत-बचाव अभियान जारी है।

आगरा में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। शहर के सुभाष बाजार में कपड़ों की दो मंजिला दुकान अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय दुकान के अंदर मौजूद पांच लोगों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

नाले के ऊपर बनी थी दुकान

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे थाना मंटोला क्षेत्र में हुआ। कपड़ों की यह दुकान नाले के ऊपर बनी हुई थी। मंगलवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश के कारण दुकान की नींव कमजोर हो गई, जिसके चलते पूरी इमारत अचानक ढह गई।

मलबा हटाकर लोगों को निकालने की कोशिश

हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस, प्रशासन और राहत दल ने मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है। जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की जा रही है।
फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती तौर पर लगातार बारिश के चलते नींव कमजोर होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से घटनास्थल के आसपास भीड़ न लगाने और राहत कार्य में सहयोग करने की अपील की है।

खबरे अपडेट हो रही है

संबंधित खबरें

CJP Protest: प्रदर्शन से पहले गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला, नई दिल्ली के 4 KM दायरे में 24 घंटे इंटरनेट बंद

Bypoll Results 2026: नंदीग्राम-रेजीनगर में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की TVK का दबदबा

यूपी की सभी 10 सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन, BJP के 8 और सपा के 2 उम्मीदवार चुने गए, देखें LIST

भारतीय मूल की नवी पिल्लई को शांति का नोबेल, ट्रंप को नहीं मिला पुरस्कार

मेट्रो के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट का सख्त टिप्पणी, कहा- “मक्खी मारने के लिए हथौड़े की जरूरत क्यों”

Recommended Stories