Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
24K Gold
Loading...
Silver (1kg)
Loading...
24K Gold
Loading...
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

अस्पताल में सर्जरी, ICU में रहे अमिताभ बच्चन, ब्लॉग पढ़कर बढ़ी फैंस की चिंता; अब कैसी है तबीयत?

अभिताभ बच्चन
अभिताभ के एक ब्लॉग ने फैंस की बढ़ा दी दिल की धड़कनें

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपनी सेहत को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके करोड़ों प्रशंसकों की चिंता बढ़ा दी है। 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया कि उन्हें हाल ही में एक सर्जरी के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था और कुछ समय तक उन्हें ICU में भी रहना पड़ा। हालांकि, उन्होंने राहत की खबर देते हुए बताया कि अब वह अस्पताल से घर लौट चुके हैं और डॉक्टरों की निगरानी में रिकवरी कर रहे हैं।

ICU और सर्जरी के बाद शुरू हुआ असली संघर्ष

अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने उनकी बेहतरीन देखभाल की। लेकिन उनके अनुसार असली चुनौती अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद शुरू हुई। उन्होंने बताया कि घर लौटने के बाद का समय शारीरिक, मानसिक और व्यावहारिक रूप से काफी कठिन रहा।

हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि उन्हें किस बीमारी के कारण सर्जरी करानी पड़ी या ऑपरेशन किस प्रकार का था। इसी वजह से उनके प्रशंसकों के बीच उनकी सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

जिंदगी के संघर्ष पर साझा किए विचार

अपने स्वास्थ्य अपडेट के साथ अमिताभ बच्चन ने जीवन के संघर्ष और चुनौतियों पर भी भावुक बातें लिखीं। उन्होंने कहा कि जब किसी सफल व्यक्ति के सामने अचानक हार या कठिन परिस्थिति आ जाती है, तो वही उसकी असली परीक्षा होती है।

उन्होंने लिखा कि ऐसे समय में कुछ लोग पूरी ताकत के साथ परिस्थितियों का सामना करते हैं और अंत तक संघर्ष करते रहते हैं, जबकि कुछ लोग अपनी पुरानी उपलब्धियों के सहारे जीवन आगे बढ़ाते हैं। बिग बी का मानना है कि हर व्यक्ति अपनी परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेता है और दोनों रास्तों का सम्मान किया जाना चाहिए।

फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

अमिताभ बच्चन के इस ब्लॉग के सामने आते ही सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना शुरू कर दी। हजारों लोगों ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र रिकवरी के लिए शुभकामनाएं दीं।

83 की उम्र में भी लगातार काम

उम्र के इस पड़ाव पर भी अमिताभ बच्चन का काम के प्रति समर्पण कम नहीं हुआ है। स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बावजूद वह अपनी आगामी फिल्म ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा वह टीवी और सोशल मीडिया पर भी लगातार सक्रिय रहते हैं।

अमिताभ बच्चन का यह जज्बा एक बार फिर साबित करता है कि वह केवल हिंदी सिनेमा के महानायक ही नहीं, बल्कि संघर्ष और आत्मविश्वास की मिसाल भी हैं। फिलहाल उनके प्रशंसक यही उम्मीद कर रहे हैं कि वह जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर फिर से अपने पुराने अंदाज में काम पर लौटेंगे।

संबंधित खबरें

PM आवास LIVE : राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी सुरक्षा तैयार

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल: प्रॉपर्टी विवाद में दो बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली-UP, बिहार से हिमाचल तक कल आफत की बारिश, 16 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पहले अपाहिज बनाने की थी साजिश, फिर रची हत्या की योजना; जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

Recommended Stories

PM आवास LIVE : राहुल-अखिलेश को मॉडल टाउन, प्रियंका को मंदिर मार्ग ले गई पुलिस, PHQ के बाहर भारी सुरक्षा तैयार

PM आवास के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन तेज, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया

गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल: प्रॉपर्टी विवाद में दो बेटों ने की माता-पिता की हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में

मौसम का महाअलर्ट! दिल्ली-UP, बिहार से हिमाचल तक कल आफत की बारिश, 16 राज्यों के लिए IMD की चेतावनी

केतन अग्रवाल हत्याकांड: पहले अपाहिज बनाने की थी साजिश, फिर रची हत्या की योजना; जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे