Punjab News : मुख्यमंत्री **भगवंत सिंह मान** के निर्देशानुसार पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए **अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस** ने एक नाबालिग समेत **पाँच गुर्गों** को **7 आधुनिक .30 बोर पिस्तौलों** और **1.5 किलोग्राम हेरोइन** के साथ गिरफ्तार कर **पाकिस्तान से जुड़े सीमा पार के हथियार और नशा तस्करी नेटवर्क** को ध्वस्त कर दिया है। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (**डीजीपी**) **गौरव यादव** ने आज यहाँ दी।
गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में **जोबन सिंह (22)**, **करनदीप सिंह उर्फ़ पंडित (19)** और **अजयपाल सिंह (18)**, (तीनों निवासी गाँव माड़ी मेघा, तरनतारन); अमृतसर के गाँव रणिया का **जशनप्रीत सिंह (18)** और एक **16 वर्षीय नाबालिग** शामिल हैं।
पाकिस्तान से हथियार-नशा तस्करी का खुलासा, जांच जारी
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी जोबन सिंह और जशनप्रीत सिंह सीधे **पाकिस्तान स्थित तस्करों के संपर्क** में थे और **सोशल मीडिया** के ज़रिए हथियारों और नशीले पदार्थों की खेपें प्राप्त करने और पहुँचाने का काम कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हथियारों की ये खेपें पंजाब में **गैंगवार और आपसी दुश्मनी** को बढ़ावा देने के लिए इस्तेमाल होनी थीं।
डीजीपी ने कहा कि मामले में **आगे-पीछे के संबंध** जोड़ने और **पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश** करने के लिए आगे और जाँच जारी है।
अमृतसर पुलिस ने तीन गिरफ्तार, ड्रोन से तस्करी का खुलासा
पुलिस कमिश्नर (**सीपी**) अमृतसर **गुरप्रीत सिंह भुल्लर** ने कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए बताया कि गेट हकीमा क्षेत्र में लगाए गए एक **नाके** पर पुलिस टीमों ने संदिग्ध जोबन सिंह, करनदीप सिंह उर्फ़ पंडित और अजयपाल सिंह को गिरफ्तार किया और उनके कब्ज़े से **पाँच .30 बोर पिस्तौल** बरामद की गईं। गिरफ्तार तीनों आरोपी गाँव माड़ी मेघा, जो **अंतरराष्ट्रीय सीमा के नज़दीक** स्थित है, के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान स्थित तस्कर हथियारों और नशीले पदार्थों की खेपें गिराने के लिए **ड्रोन का इस्तेमाल** करते थे।
7 पिस्तौल और 1.5 किलो हेरोइन बरामद, FIR दर्ज
सीपी ने कहा कि खुलासों के आधार पर गिरफ्तार आरोपी जोबन सिंह के साथियों – **जशनप्रीत सिंह** और **एक नाबालिग** – को नामजद करके **सात पिस्तौल** सहित गिरफ्तार किया गया। जोबन सिंह से लगातार पूछताछ करने पर उसके द्वारा छुपाकर रखी गई **1.5 किलो हेरोइन** की खेप के बारे में भी पता चला, जिसे उसके बताए स्थान से **बरामद** कर लिया गया।
इस संबंध में अमृतसर के पुलिस स्टेशन गेट हकीमा में **शस्त्र अधिनियम** की धारा 25 और **एनडीपीएस अधिनियम** की धारा 21-सी और 29 के तहत **एफआईआर नंबर 269 दिनांक 28-09-2025** दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें : पंजाब ने GST वसूली में लगाई लंबी छलांग: 22.35% की बढ़ोतरी दर्ज की गई, राष्ट्रीय औसत से बेहतर रहा प्रदर्शन
