आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, बस-डंपर की हुई टक्कर, कई लोगों की मौत, कई घायल

आंध्र प्रदेश के मरकापुरम जिले में रायवरम के पास गुरुवार को एक सड़क हादसा हो गया। एक प्राइवेट ट्रैवल बस और डंपर के बीच टक्कर हो गई, टक्कर लगते ही बस में आग लग गई। जानकारी के मुताबिक14 यात्रियों की मौत हो गई है और कई लोग घायल हैं। पुलिस का कहना है मौतों का और घायलों काआंकड़ा बढ़ भी सकता है। वहीं अधिकारियों ने बताया कि हरिकृष्णा ट्रैवल्स की बस तेलंगाना के निर्मल से नेल्लोर जा रही थी। हादसा सुबह 6:00 बजे के करीब हुआ। आग पर करीब तीन घंटे में काबू पाया गया और अभी भी राहत बचाव का कार्य जारी है।

कैसे हुई आमने-सामने की टक्कर
मरकापुरम के SP वी हर्षवर्धन राजू ने कहा- घटना की पूरी जानकारी जुटाने की कोशिश की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि हैदराबाद से पामुर जा रही एक निजी ट्रैवल बस की टक्कर चिमाकुर्थी से बजरी ले जा रहे एक टिपर ट्रक से आमने-सामने हो गई. टक्कर के कारण दोनों वाहनों में आग लग गई और वे पूरी तरह जलकर खाक हो गए।

हादसे पर सीएम नायडू और राष्ट्रपति ने जताया दुख

मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने हादसे में हुई लोगों की मौत पर दुख जताया। राष्ट्रपति मुर्मू ने भी आंध्र प्रदेश के मार्कापुरम में हुई बस दुर्घटना पर दुख जताया है।

खबर पर अपेडट जारी है…

संबंधित खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते करेगा सुनवाई

‘राम अमीरों के, शिव गरीबों के’, रेवंत रेड्डी के बयान पर BJP का पलटवार

Sushant Singh Rajput Case: सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति का चौकाने वाला दावा, 2020 की रिपोर्ट में क्या था?

Asian Games 2026: यशवीर सिंह ने जीता सिल्वर, रोहित यादव को ब्रॉन्ज, जैवलिन में भारत का डबल पोडियम

भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभर में श्रद्धांजलि, PM मोदी और ओम बिरला ने किया नमन

Recommended Stories