भारत भाग्य विधाता शो का प्रोमो बैनर, जिसमें शो के एंकर Vivek Pathak की तस्वीर दिखाई गई है। इसका प्रसारण सोमवार से शुक्रवार रात 9 बजे Bharat Update पर होता है।

Apple Fifth Store : Apple खोलने जा रहा भारत में पांचवा स्टोर, इस दिन होगी ओपनिंग

Apple Fifth Store : Apple दिल्ली से सटे नोएडा में अपना पांचवा खुदरा स्टोर (Retail Store) खोलने जा रहा है। यह कंपनी का तीसरा आउटलेट होगा। एप्पल पोर्टल से यह जानकारी प्राप्त हुई है। Apple कंपनी यह स्टोर 11 दिसंबर को नोएडा के DLF मॉल ऑफ इंडिया में खोलेगी।

Apple की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता

एप्पल के सीईओ टिम कुक ने भी कई बार कहा है कि भारत कंपनी के लिए एक बहुत तेजी से बढ़ता और महत्वपूर्ण बाजार बन चुका है। कंपनी यहां लगातार 15 तिमाहियों से रिकॉर्ड बिक्री कर रही है।

सितंबर की तिमाही में एप्पल भारत का चौथा सबसे बड़ा स्मार्टफोन ब्रांड बन गया। इस दौरान कंपनी ने करीब 50 लाख iPhone बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 25% ज्यादा है।

मार्केट रिसर्च कंपनी IDC का कहना है कि 2025 में एप्पल भारत में 1.5 करोड़ से ज्यादा iPhone बेच सकता है। ऐसा होने पर देश में एप्पल का मार्केट शेयर पहली बार 10% से ऊपर जा सकता है।

अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री बढ़ेगी

भारत में एप्पल के अपने आउटलेट खोलने से कंपनी को उम्मीद है कि iPhone के साथ-साथ उसके अन्य प्रोडक्ट्स की बिक्री भी बढ़ेगी, जैसे- iPad, MacBook, AirPods, Apple Watch और दूसरी एक्सेसरीज भी शामिल हैं। इससे एप्पल का पूरा ईकोसिस्टम और भी मजबूत होगा।

ग्राहकों को मिलेगा सीधा लाभ

भारत में एप्पल स्टोर खुलने से अब ग्राहक सीधे एप्पल के कर्मचारियों से बात कर सकते हैं। इससे कंपनी को भी अपने यूज़र्स से सीधा जुड़ने का मौका मिलता है। इस तरह एप्पल ग्राहकों की पसंद, सुझाव और समस्याओं को आसानी से समझ पाएंगे।

संबंधित खबरें

गाजियाबाद की पेपर फैक्ट्री में भीषण आग, तीन फायर टेंडर और वाटर बाउजर ने संभाला मोर्चा

CM योगी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा की शुरुआत, अहिल्याबाई होल्कर के नाम पर योजना

चिराग की पार्टी में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, नए चेहरों को मौका, चुनावी तैयारी पर फोकस!

GIVA ने हटाया रक्षाबंधन का ऐड, कृति सेनन के आउटफिट पर मचा था विवाद

खान सर फिर विवादों में! UP की महिला ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच

Recommended Stories