अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस ने गोवा में रचाई शादी

अर्जुन रामपाल

बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल की निजी जिंदगी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता ने अपनी लंबे समय से पार्टनर रही मॉडल और एक्ट्रेस गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस से शादी कर ली है। दोनों ने गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई है। हालांकि, अभी तक कपल ने शादी की कोई तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है और न ही इस बारे में आधिकारिक जानकारी दी है।

गोवा में पूरी की शादी की कानूनी प्रक्रिया

रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन और गैब्रिएला शुक्रवार को उत्तरी गोवा के मापुसा स्थित सब-रजिस्ट्रार ऑफिस पहुंचे थे। दोनों ने यहां शादी की कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बताया जा रहा है कि इस दौरान उनके कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। दोनों शाम करीब 4 बजे ऑफिस पहुंचे और इस दौरान कैजुअल कपड़ों में नजर आए।

स्थानीय नियमों के अनुसार, शादी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में पहले और दूसरे हस्ताक्षर के बीच 15 दिन का इंतजार जरूरी होता है। अब दोनों ने अपनी शादी को कानूनी रूप दे दिया है।

2018 में शुरू हुआ था दोनों का रिश्ता

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। हालांकि, दोनों पहले भी कई मौकों पर मिल चुके थे, लेकिन साल 2018 में दोनों एक-दूसरे के करीब आए और उनकी दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई।

इससे पहले अर्जुन रामपाल ने पूर्व मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। दोनों का 2019 में आधिकारिक तौर पर तलाक हो गया था। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां महिका और मायरा हैं। मेहर से अलग होने के बाद अर्जुन और गैब्रिएला ने बिना किसी जल्दबाजी के अपने रिश्ते को आगे बढ़ाया और एक-दूसरे को समझने के बाद साथ रहने का फैसला किया।

शादी को लेकर अर्जुन ने पहले क्या कहा था?

अर्जुन रामपाल ने इससे पहले रणवीर अलाहबादिया के यूट्यूब चैनल पर गैब्रिएला से शादी को लेकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि उन्हें लगता है कि दोनों पहले से ही शादीशुदा हैं और उनके लिए शादी सिर्फ एक कागज है।

अर्जुन ने बताया था कि उनके रिश्ते में प्यार और समझ पहले से ही मजबूत है। उनका मानना था कि शादी के बाद कई बार लोगों का एक-दूसरे के प्रति रवैया बदल सकता है। इसी वजह से दोनों ने शादी को लेकर जल्दबाजी नहीं की थी।

कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस?

गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस मॉडल होने के साथ-साथ एक्ट्रेस और फैशन बिजनेस से भी जुड़ी हैं। उन्होंने कम उम्र में ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। इसके बाद उन्होंने कई फैशन शो, एडिटोरियल शूट और बड़े ब्रांड्स के कैंपेन में काम किया।

गैब्रिएला फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वह ‘इश्क झमेला’, ‘सोनाली केबल’ और तेलुगु-तमिल फिल्म ‘ऊपिरी’ में नजर आ चुकी हैं।

फैशन बिजनेस में भी बनाई पहचान

गैब्रिएला ने फैशन की दुनिया में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। साल 2012 में उन्होंने ‘डेम’ नाम का रेडी-टू-वियर वुमेन्सवियर लेबल शुरू किया था। इसके अलावा उन्होंने VRTT विंटेज नाम का एक रिसेल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया, जो पुराने कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने और सर्कुलर फैशन को बढ़ावा देता है।

सोशल मीडिया पर भी गैब्रिएला काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपने फैशन, ट्रैवल और परिवार से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

शादी की तस्वीरों का इंतजार

अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला की शादी की खबर सामने आने के बाद फैंस उनकी तस्वीरों का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल दोनों ने शादी से जुड़ी कोई तस्वीर या आधिकारिक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। ऐसे में फैंस को कपल की तरफ से आधिकारिक पुष्टि और शादी की तस्वीरों का इंतजार है।

संबंधित खबरें

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि…’, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की PC

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस

Recommended Stories

‘अभिजीत, सौरव और आशुतोष को इसलिए हिरासत में लिया क्योंकि…’, CJP प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की PC

CJP प्रोटेस्ट के दौरान बड़ी करवाई 20 से ऊपर प्रदर्शनकारियो पर FIR, हज़ार से भी ज्यादे लोग हिरासत में

लखनऊ के कांग्रेस दफ्तर में चले लात-घुसे, ग़ुस्से में अजय राय निकले बाहर

प्रदर्शन को लेकर सौरव दास का बड़ा ख़ुलासा, दिया ये बयान

सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, मेट्रो-इंटरनेट सेवा बहाल करने और गैरजरूरी बैरिकेड हटाने को कहा, दिल्ली पुलिस को नोटिस