Loading...
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
  • ... अपडेट हो रहा है
ताज़ा ख़बरें
Loading updates...

होम

शॉर्ट अपडेट

ब्रेकिंग

लाइव टीवी

मेन्यू

असम में अब ‘बहुविवाह’ होगा दंडनीय, सीएम सरमा ‘यूनिफॉर्म सिविल कोड’ भी करेंगे लागू!

Assam Polygamy Bill : असम विधानसभा ने गुरुवार को ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘असम प्रोहिबिशन ऑफ पॉलीगैमी बिल 2025’ पास कर दिया है। इस कानून के बाद राज्य में बहुविवाह (Polygamy) पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू हो गया है। अब एक से अधिक शादी करने पर पूरी तरह रोक लग गई है। बिल पर बहस के दौरान मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने विपक्ष को कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह कानून किसी धर्म के खिलाफ नहीं है, बल्कि समाज में बराबरी और महिलाओं के अधिकारों के लिए आवश्यक है।

सीएम हिमंता बोले “इस्लाम पॉलीगैमी को बढ़ावा नहीं देता”

मुख्यमंत्री सरमा ने सदन में कहा कि इस कानून को मुस्लिम विरोधी कहना पूरी तरह गलत है। उन्होंने तर्क दिया कि इस्लाम कभी भी बहुविवाह को प्रोत्साहित नहीं करता। तुर्किये जैसे मुस्लिम देश में भी पॉलीगैमी पूरी तरह बैन है। इसके अलावा पाकिस्तान में भी बहुविवाह पर आर्बिट्रेशन काउंसिल की सख्त अनुमति आवश्यक होती है।

सीएम ने कहा कि यह बिल असम के मुसलमानों को सच्चा इस्लाम अपनाने का अवसर देगा और महिलाओं को न्याय सुनिश्चित करेगा। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि बहुविवाह का समर्थन करना सामाजिक समानता के खिलाफ खड़ा होना है।

“असम में अब यूसीसी भी लागू करेंगे”

इसके अलावा मुख्यमंत्री सरमा ने एक और बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सदन में कहा कि, “अगर मैं दोबारा मुख्यमंत्री बनकर लौटता हूं, तो विधानसभा के पहले ही सत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू करके दिखाऊंगा।”

उल्लेखनीय है कि सीएम हिमंता बिस्वा सरमा लंबे समय से असम में यूसीसी लागू करने की वकालत करते रहे हैं। पॉलीगैमी बैन को भी यूसीसी लागू करने की दिशा में पहला कदम माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें पलाश ने दिया स्मृति को धोखा? चहल की गर्लफ्रेंड ने क्यों लिखी ऐसी बात

संबंधित खबरें

18 अगस्त 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल, शुभ रंग और शुभ अंक

कार नहीं, यह तो साइंस फिक्शन है! टनल की छत पर उलटी दौड़ी चीनी EV, स्टंट देखकर उड़े लोगों के होश

वासुकी इंडिकस: भारत में मिला दुनिया के सबसे विशाल डायनासोर-युग के सांप का जीवाश्म

‘आवारापन 2’ ने रचा इतिहास: 100 करोड़ पार हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन, ओवरसीज में बनी इमरान हाशमी की हाईएस्ट ग्रॉसर

नितिन नबीन के टीम से अमित मालवीय की छुट्टी, जाने कौन बना नया IT Head ?

Recommended Stories