असम विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 88 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जालुकबारी सीट से चुनाव लड़ेंगे। वहीं कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए प्रद्युत बोरदोलोई को दिसपुर सीट से टिकट दिया गया है।





चुनावी प्रचार में बीजेपी झोंक रही पूरी ताकत
बीजेपी असम में अपनी सत्ता बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है। भाजपा ने चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत लगा दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले हफ्ते में असम का दौरा करेंगे। वह 1 अप्रैल, 3 अप्रैल और 6 अप्रैल को तीन बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में रैलियां कर चुनाव प्रचार को धार देंगे।
9 अप्रैल को मतदान, 4 मई को नतीजे
भारत निर्वाचन आयोग ने 15 मार्च को चुनाव कार्यक्रम घोषित किया था। असम की 126 विधानसभा सीटों के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि नतीजे 4 मई को घोषित किए जाएंगे। असम के अलावा इस साल पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में भी चुनाव होने हैं। सभी राज्यों के चुनावों के नतीजे 4 मई को ही सामने आएंगे।









